चक्रवाती तूफान से हुए नुकसान का प्रशासनिक अधिकारियों के साथ क्षेत्रों का भ्रमण कर डीएम ने जाना हाल

चक्रवाती तूफान से हुए नुकसान का प्रशासनिक अधिकारियों के साथ क्षेत्रों का भ्रमण कर डीएम ने जाना हाल

चक्रवाती तूफान के कारण जिले भर में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग खुद प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। 

चक्रवाती तूफान से हुए नुकसान का प्रशासनिक अधिकारियों के साथ क्षेत्रों का भ्रमण कर डीएम ने जाना हाल


नुकसान के सटीक आकलन और त्वरित मुआवजे के दिए कड़े निर्देश 

 चीफ ब्यूरो दिवाकर राय चंदौली (पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट )

चक्रवाती तूफान के कारण जिले भर में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग खुद प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते हुए उन्होंने जमीनी स्थिति को देखा और प्रशासनिक अधिकारियों को बिना किसी लापरवाही के तत्काल राहत कार्य और क्षति का आकलन पूरा करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों और क्षेत्र के सभी लेखपालों को निर्देशित किया है कि वे संयुक्त रूप से अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में घूम-घूमकर हुए नुकसान की वास्तविक स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि किसी भी पात्र पीड़ित को सहायता से वंचित न रखा जाए। 

सभी उपजिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में तहसीलदारों व लेखपालों के माध्यम से फसल, मकान व अन्य परिसंपत्तियों को पहुंचे नुकसान का तत्काल सटीक आकलन (सर्वे) कराएं। उन्होंने कहा नुकसान का अंतिम आकलन तैयार होते ही सरकार की ओर से निर्धारित राहत/मुआवजा राशि का भुगतान प्रभावितों के खातों में शीघ्रता से हस्तांतरित (डिस्बर्स) किया जाए। 


चक्रवाती तूफान से हुए नुकसान का प्रशासनिक अधिकारियों के साथ क्षेत्रों का भ्रमण कर डीएम ने जाना हाल



चक्रवात के मद्देनजर सभी प्रशासनिक व राजस्व अधिकारियों को अलर्ट पर रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रभावित स्थानीय ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन इस आपदा की स्थिति में पूरी तरह से उनके साथ खड़ा है और उन्हें जल्द से जल्द आर्थिक सहायता पहुंचाई जाएगी।

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें) संबंधित खबरें पढ़ें :-