चंदौली MLC चुनाव: स्नातक में 43.38% व शिक्षक में 71.70% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न

चंदौली MLC चुनाव: स्नातक में 43.38% व शिक्षक में 71.70% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न

चंदौली में वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न। शिक्षकों में दिखा भारी उत्साह, 71.70% और स्नातक में 43.38% हुआ कुल मतदान।

चंदौली में वाराणसी खंड स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर वोट डालते मतदाता व सील होती मतपेटियां

खास बातें :-

चंदौली में शांतिपूर्ण और पारदर्शी माहौल में संपन्न हुआ एमएलसी चुनाव मतदान

 शिक्षकों ने दिखाया भारी उत्साह: शिक्षक कोटे में 71.70% और स्नातक में 43.38% वोटिंग

 प्रशासनिक सतर्कता और त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतपेटियों में कैद हुआ 34 प्रत्याशियों का भाग्य

पहड़िया मंडी वाराणसी में 27 अक्टूबर को होगी मतगणना, स्ट्रांग रूम भेजे गए मतपत्र 

चंदौली ब्यूरो चीफ दिवाकर राय (पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट)

 वाराणसी खण्ड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए मतदान शुक्रवार को जनपद में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी माहौल में सकुशल संपन्न हो गया। इस दौरान मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

मतदान प्रक्रिया के दौरान खंड स्नातक चुनाव में 43.38 प्रतिशत तथा खंड शिक्षक चुनाव में 71.70 प्रतिशत मतदान लगभग दर्ज किया गया।

चुनाव को पूरी तरह स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में कराने के लिए जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल स्वयं मतदान केंद्रों पर भ्रमणशील रहे और मतदान समाप्ति तक लगातार विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते रहे।

 जिलेभर में भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी के कारण किसी भी केंद्र से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं आई और समूची प्रक्रिया शांतिपूर्वक पूरी हुई।

मतदान शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न होने पर जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने सभी चुनाव कर्मियों, पुलिस बल के जवानों, मीडिया बंधुओं तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग देने वाले सम्मानित नागरिकों एवं मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें) संबंधित खबरें पढ़ें :-