CJP Protest: ट्रेनें रद्द होने पर भड़के चिराग पासवान, बोले- युवाओं को रोक नहीं सकते

CJP Protest: ट्रेनें रद्द होने पर भड़के चिराग पासवान, बोले- युवाओं को रोक नहीं सकते

CJP के 10 अक्टूबर प्रदर्शन से पहले ट्रेनें रद्द करने पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने उठाए सवाल। सोनीपत में बोले- 'कितनी ट्रेनें और सड़कें रोकेंगे, ये भारत के युवा हैं।'

सोनीपत में मीडिया से बातचीत के दौरान सीजेपी प्रदर्शन से पहले ट्रेनें रद्द होने पर बयान देते केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

HighLights

10 अक्टूबर के CJP प्रदर्शन से पहले ट्रेनें रद्द: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का कड़ा बयान

'कितनी ट्रेनें रोक लेंगे, कितनी सड़कें जाम करेंगे?': सोनीपत में सरकार की पाबंदियों पर सवाल

लोकतंत्र में संवाद जरूरी: युवाओं की आवाज और पाबंदियों के बीच गहराया सियासी घमासान

डिजिटल डेस्क, सोनीपत/पटना (पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट): दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बड़े विरोध प्रदर्शन को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में लागू की जा रही सख्त पाबंदियों और भारतीय रेलवे द्वारा दर्जनों ट्रेनों को रद्द व रीशेड्यूल किए जाने के फैसले पर अब केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार के भीतर से ही सवाल उठने लगे हैं। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने रेलवे के इस कदम पर खुलकर असहमति जताते हुए युवाओं के पक्ष में बड़ा बयान दिया है।


सोनीपत में मीडिया के सवालों पर चिराग के तीखे तेवर

हरियाणा के सोनीपत (कुंडली) स्थित राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमशीलता एवं प्रबंधन संस्थान (NIFTEM) के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से जब पत्रकारों ने प्रदर्शन से पहले ट्रेनें रद्द करने और भारी सुरक्षा बलों की तैनाती पर सवाल पूछा, तो उन्होंने कहा:


"भारत के युवा हैं ये, इनको कोई नहीं रोक सकता, प्रभु! जो लोग इस तरह की गलतफहमियां फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, उनसे मैं पूछता हूं—कोई कितनी ट्रेनें रोक लेगा? कितनी कनेक्टिविटी कोई रोक लेगा? कितनी सड़कों को कोई जाम कर देगा? ये भारत के युवा हैं, इनके पास पूरी दुनिया को नई दिशा दिखाने की ताकत है और इनसे पहले की पीढ़ियां भी ऐसा करती आई हैं। ऐसे में इन्हें कोई नहीं रोक सकता। विरोध और असहमति लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन रास्ता संवाद से ही निकलना चाहिए। युवाओं की बात सुनना जरूरी है।'"


रेलवे और मेट्रो की पाबंदियों से यात्रियों में भारी परेशानी

ज्ञात हो कि शनिवार 10 अक्टूबर को नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक पहुंचने वाली कई महत्वपूर्ण मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों के आवागमन पर सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के नाम पर रोक लगाई गई है। इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो के 45 से अधिक स्टेशनों के गेट बंद रखे गए हैं।


चिराग पासवान के इस बयान ने राजधानी में लगाई गई प्रशासनिक पाबंदियों और ट्रेन रद्दीकरण के फैसले को लेकर चल रही सियासी बहस को और तेज कर दिया है। विपक्षी दलों के साथ-साथ अब सत्ता पक्ष के प्रमुख सहयोगी दल के नेता द्वारा युवाओं की आवाजाही रोके जाने पर सवाल उठाए जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है। CJP Protest की बड़ी खबरें आगे पढ़ें 



(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें) संबंधित खबरें पढ़ें :-