एक 17 साल के लड़के ने अपनी 42 साल की मां की हत्या कर दी। उसने मां को रिंच से मारकर यह जुर्म किया, फिर खुद पुलिस को इसकी सूचना दी।
लड़के ने अपनी मां की हत्या कर दी।
खास बातें
17 साल के लड़के समीर ने अपनी मां की हत्या कर दी।
उसने मां के सिर पर रिंच से मारकर यह जुर्म किया।
पुलिस को फोन करके कहा, "मैंने हत्या कर दी है... प्लीज़ आ जाओ"
अपराध न्यूज, लखनऊ। राजधानी में एक 17 साल के लड़के ने अपनी 42 साल की मां की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, युवक ने घटना के बाद खुद उन्हें फोन करके अपराध की सूचना दी।
युवक ने फोन पर कहा, "हेलो पुलिस, मैंने अपनी मां की हत्या कर दी है... प्लीज़ आ जाओ।" आरोपी की पहचान समीर और पीड़िता की पहचान गीता भागचंदानी के तौर पर हुई है।
खबर है कि यह घटना राजेंद्र नगर के विज़न अपार्टमेंट में हुई, जो नाका हिंडोला पुलिस स्टेशन के इलाके में आता है। पुलिस ने बताया कि समीर ने अपनी मां के सिर पर रिंच से कई बार वार किया और फिर खुद पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने लाश बरामद की और लड़के को हिरासत में ले लिया।
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें) संबंधित खबरें पढ़ें :-
