चंदौली: सकलडीहा पुलिस ने पकड़े 2 शराब तस्कर, 12.84 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त

चंदौली: सकलडीहा पुलिस ने पकड़े 2 शराब तस्कर, 12.84 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त

सकलडीहा पुलिस ने तुलसी आश्रम रेलवे हाल्ट के पास 2 अंतरराज्यीय शराब तस्करों को किया गिरफ्तार। 12.84 लीटर विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी शराब बरामद।

सकलडीहा पुलिस टीम की हिरासत में पकड़े गए शराब तस्कर और बरामद अंग्रेजी शराब की बोतलें

खास बातें :-

तुलसी आश्रम रेलवे हाल्ट के पास सकलडीहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बिहार के बक्सर और पटना निवासी दो तस्कर गिरफ्तार, 12.84 लीटर शराब बरामद

रॉयल स्टैग, आफ्टर डार्क और मैजिक मोमेंट्स की खेप जब्त, आबकारी एक्ट में केस दर्ज

चंदौली चीफ ब्यूरो दिवाकर राय (पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट): आगामी त्योहारों के दृष्टिगत अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशानुसार चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान में थाना सकलडीहा पुलिस टीम को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर बिहार ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की खेप के साथ दो शातिर तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

तुलसी आश्रम रेलवे हाल्ट के पास हुई घेराबंदी

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दिनांक 09.10.2026 की रात लगभग 20:30 बजे सकलडीहा पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग में मामूर थी। इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने नोनार तुलसी आश्रम रेलवे हाल्ट के समीप त्वरित घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास कर रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए मौके पर ही दबोच लिया।

तलाशी में बरामद हुई अंग्रेजी शराब की खेप

अभियुक्तों के पास मौजूद बैगों और झोलों की नियमानुसार तलाशी लेने पर विभिन्न नामचीन ब्रांडों की कुल 12.84 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे उत्तर प्रदेश से शराब खरीदकर ऊंचे दामों पर बेचने के लिए ट्रेन व सड़क मार्ग के जरिए बिहार ले जा रहे थे।

  • बरामदगी का विवरण:

    1. रॉयल स्टैग (Royal Stag): 8 पूरी बोतलें (प्रत्येक 750 ML)

    2. आफ्टर डार्क ब्लू (After Dark Blue): 20 क्वार्टर (प्रत्येक 180 ML)

    3. मैजिक मोमेंट्स (Magic Moments): 18 क्वार्टर (प्रत्येक 180 ML)

आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत

पुलिस ने बरामद शराब को सील करते हुए दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना सकलडीहा पर मु0अ0सं0 199/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। गिरफ्तार तस्करों का चिकित्सीय परीक्षण कराने के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजने की अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

  1. अंग्राहित सिंह पुत्र स्व. सामा सिंह, निवासी ग्राम कोचाडी, थाना राजपुर, जनपद बक्सर (बिहार), उम्र लगभग 30 वर्ष।

  2. रामसुबास चौहान पुत्र स्व. देवधारी चौहान, निवासी ग्राम नेउरा, थाना नेउरा, जनपद पटना (बिहार), उम्र लगभग 54 वर्ष।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:

  1. भूपेन्द्र कुमार निषाद – थानाध्यक्ष, थाना सकलडीहा, जनपद चन्दौली।

  2. उ0नि0 लक्ष्मीकान्त मिश्रा – थाना सकलडीहा, जनपद चन्दौली।

  3. हे0का0 राहुल राय – थाना सकलडीहा, जनपद चन्दौली।

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें) संबंधित खबरें पढ़ें :-