सेवा संकल्प अभियान: सदर ब्लॉक में भव्य कार्यक्रम, राज्यसभा सांसद साधना सिंह बोलीं- 'अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ'

सेवा संकल्प अभियान: सदर ब्लॉक में भव्य कार्यक्रम, राज्यसभा सांसद साधना सिंह बोलीं- 'अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ'

सेवा संकल्प अभियान के तहत सदर ब्लॉक में भव्य आयोजन; राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने स्टॉलों का किया निरीक्षण, जनकल्याणकारी योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन पर जोर।


सेवा संकल्प अभियान के तहत सदर ब्लॉक परिसर में विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण करतीं राज्यसभा सांसद साधना सिंह

  • सदर ब्लॉक परिसर में सेवा संकल्प अभियान का भव्य आयोजन
  • विभिन्न सरकारी विभागों के स्टॉलों का सांसद साधना सिंह ने किया गहन निरीक्षण
  • पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं की शत-प्रतिशत पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश
  • सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र


चंदौली।सेवा संकल्प अभियान के तहत सदर ब्लॉक परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्यसभा सांसद श्रीमती साधना सिंह की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और लाभार्थी पहुंचे। मुख्य अतिथि साधना सिंह ने ब्लॉक परिसर में लगे विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा केंद्र और राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी के माध्यम से आम जनता को सरकारी योजनाओं, उनके लाभ और आवेदन प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई।

सेवा संकल्प अभियान के तहत सदर ब्लॉक परिसर में विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण करतीं राज्यसभा सांसद साधना सिंह


 सांसद साधना सिंह ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से ग्रामीणों और जरूरतमंदों में अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ती है।

लाभार्थियों के चेहरे पर दिखी खुशी, बांटे गए चेक और प्रशस्ति पत्र

इस अवसर पर विभिन्न विभागों की कल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को मंच से चेक और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मदद और सम्मान पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और 'सेवा संकल्प अभियान' का मुख्य उद्देश्य ही यही है कि हर पात्र व्यक्ति को बिना किसी परेशानी के उसका हक मिले।


(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें) संबंधित खबरें पढ़ें :-