भाजपा पिछड़ा मोर्चा काशी क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चंद्रेश्वर जायसवाल ने नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताया।
चन्दौली / डीडीयू नगर। भाजपा पिछड़ा मोर्चा काशी क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चंद्रेश्वर जायसवाल ने नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करेंगे। एक व्यापारी नेता और समाज के बेटे के रूप में मिली इस जिम्मेदारी को वह पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता विकास और जनकल्याण है। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका लक्ष्य रहेगा। आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाया जाएगा।
विपक्ष के वोट चोरी के आरोपों को निराधार बताते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता विकास और सुशासन के साथ है तथा 2027 के विधानसभा और 2029 के लोकसभा चुनाव में भाजपा भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी।

