मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित, 28 व 29 नवंबर को लगेंगे विशेष कैंप

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित, 28 व 29 नवंबर को लगेंगे विशेष कैंप

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्यीय राजनैतिक दलों के मा० जन प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की गई। 

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित, 28 व 29 नवंबर को लगेंगे विशेष कैंप

चीफ ब्यूरो चंदौली ,दिवाकर राय (पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट )

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेष कुमार के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुई। बैठक में अर्हता तिथि 01-01-2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा की गई।

बैठक में बताया गया कि आलेख्य प्रकाशित निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 17-11-2026 को किया जा चुका है। यह सूची जनपद के सभी मतदेय स्थलों, तहसील कार्यालयों, जिला निर्वाचन कार्यालय चंदौली और जनपद की वेबसाइट chandauli.nic.in के DEO पोर्टल पर निःशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध है। पुनरीक्षण अवधि 17-11-2026 से 16-12-2026 तक निर्धारित है।

अभियान के दौरान निर्धारित चार विशेष कैंप तिथियों में से 28 नवंबर (शनिवार) और 29 नवंबर (रविवार) को विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान जनपद के 1673 मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) पूर्वाह्न 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक उपस्थित रहकर फॉर्म प्राप्त करेंगे।

उन्होंने कहा कि जो नागरिक 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, वे मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरकर संबंधित BLO या निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के पास जमा कर सकते हैं। प्रविष्टि में संशोधन, मतदाता फोटो पहचान पत्र के प्रतिस्थापन, दिव्यांग मतदाताओं के चिन्हांकन या निवास परिवर्तन के लिए फॉर्म-8 भरकर जमा किया जा सकता है।

 मतदाता आयोग की वेबसाइट www.voters.eci.gov.in या ECINET mobile app के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। मतदाता सूची से संबंधित जानकारी के लिए जनपद के टोल-फ्री नंबर 05412-1950 पर प्रातः 8:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

बैठक में अवगत कराया गया कि 31-10-2026 को ECI Nwt वेबपेज फ्रीज किए जाने के बाद 01-11-2026 से ऑनलाइन तथा 17-11-2026 से प्राप्त ऑन/ऑफलाइन आवेदनों को शामिल करते हुए 23-11-2026 तक जनपद में 20,828 नए नाम जोड़ने के आवेदन, 2,470 नाम अपमार्जन के आवेदन एवं 3,172 नाम संशोधन के आवेदन प्राप्त हुए हैं। 

यह भी जानकारी दी गई कि जनपद में महिला लिंगानुपात 840 है, जो जनसंख्या में महिला अनुपात 913 के सापेक्ष काफी कम है, साथ ही युवा मतदाताओं का पंजीकरण भी कम है। इस पर राजनीतिक दलों और बूथ लेवल एजेंटों से सहयोग की अपील करते हुए अधिक से अधिक महिला एवं युवा मतदाताओं का पंजीकरण कराने का अनुरोध किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि 11-04-2026 से 31-10-2026 तक के परिवर्धन, अपमार्जन व संशोधन की पूरक सूचियों को 17-11-2026 की आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूची में समाहित कर लिया गया है, जिसकी एक-एक प्रति कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त की जा सकती है। वहीं, 17-11-2026 से प्रतिदिन प्राप्त दावे/आपत्तियों की पूरक सूचियां https://chandauli.nic.in/ac-wise-form-91011-11a/ पर उपलब्ध हैं।

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें) संबंधित खबरें पढ़ें :-