आम जनमानस की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के क्रम में आज पुलिस अधीक्षक, जनपद चन्दौली, आकाश पटेल द्वारा पुलिस कार्यालय में "जनता दर्शन" (जनसुनवाई) का आयोजन किया गया।
चीफ ब्यूरो दिवाकर राय चंदौली (पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट )
आम जनमानस की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के क्रम में आज पुलिस अधीक्षक, जनपद चन्दौली, आकाश पटेल द्वारा पुलिस कार्यालय में "जनता दर्शन" (जनसुनवाई) का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उन्हें न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्पष्ट किया कि पीड़ितों की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर उन्हें न्याय दिलाना चन्दौली पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। फरियादियों द्वारा दिए गए प्रत्येक प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने संबंधित राजपत्रित अधिकारियों (पुलिस) तथा थाना प्रभारियों से दूरभाष पर वार्ता की और प्रकरणों के त्वरित व पारदर्शी निराकरण हेतु कड़े निर्देश दिए।
▪️संवेदनशील एवं विनम्र व्यवहार: पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई के दौरान कार्यालय आने वाले प्रत्येक नागरिक, आवेदक एवं फरियादी के साथ शिष्ट, संवेदनशील और विनम्र व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।▪️गुण-दोष के आधार पर विधिक कार्रवाई: प्रत्येक आवेदक की समस्या को पूरी तन्मयता से सुनकर गुण-दोष के आधार पर निष्पक्ष और त्वरित विधिक कार्रवाई की जाए।▪️फीडबैक एवं समीक्षा: शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी; सभी अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर मामलों का निस्तारण कर आख्या प्रेषित करें।
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
संबंधित खबरें पढ़ें :-

