ऐतिहासिक मां काली पोखरे पर छठ महापर्व की तैयारी तेज, अधिकारियों ने लिया जायजा

ऐतिहासिक मां काली पोखरे पर छठ महापर्व की तैयारी तेज, अधिकारियों ने लिया जायजा

लोक आस्था के महापर्व डाला छठ को लेकर नगर के ऐतिहासिक मां काली पोखरे पर तैयारियां तेज हो गई हैं।
 
ऐतिहासिक मां काली पोखरे पर छठ महापर्व की तैयारी तेज, अधिकारियों ने लिया जायजा
  • एसडीएम और सीओ ने किया निरीक्षण, सुरक्षा, सफाई और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

चीफ ब्यूरो दिवाकर राय चंदौली (पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट ) / चकिया (चंदौली)। लोक आस्था के महापर्व डाला छठ को लेकर नगर के ऐतिहासिक मां काली पोखरे पर तैयारियां तेज हो गई हैं। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए जय मां काली सेवा समिति की ओर से पोखरे की साफ-सफाई, घाटों की मरम्मत, रंग-रोगन और प्रकाश व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पर्व पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने भी तैयारियों का जायजा लेना शुरू कर दिया है।

इसी क्रम में मंगलवार को उपजिलाधिकारी विकास मित्तल और पुलिस क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने मां काली पोखरे का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों की स्थिति, साफ-सफाई, सुरक्षा और रोशनी की व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, चकिया कोतवाल संजय सिंह और नगर पंचायत के सभासद मौजूद रहे। अधिकारियों ने समिति के सदस्यों से तैयारियों की जानकारी ली और व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने की बात कही।

जय मां काली सेवा समिति के अध्यक्ष गुरुदेव चौहान ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी मां काली पोखरे पर छठ पूजा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके लिए पोखरे की गहन सफाई, घाटों की पुताई, मरम्मत और आकर्षक विद्युत सजावट कराई जा रही है। छठ व्रतियों को अर्घ्य देने के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए समिति के कार्यकर्ता दिन-रात तैयारियों में जुटे हैं। उन्होंने प्रशासन और नगर पंचायत से आयोजन में आवश्यक सहयोग की अपील की। इस दौरान लोहा सिंह बाबू चौहान दरोगा चौहान अजवंत चौहान शिव यादव कृष्ण चौहान विजय यादव रवि चौहान मौजूद रहे।

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें) संबंधित खबरें पढ़ें :-