भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार ने जिला कार्यसमिति की घोषणा करते हुए नगर निवासी अशोक सोनकर (तिलक) को जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
- जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार ने घोषित की जिला कार्यसमिति, मनोनयन से कार्यकर्ताओं में खुशी
पीडीडीयू नगर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार ने जिला कार्यसमिति की घोषणा करते हुए नगर निवासी अशोक सोनकर (तिलक) को जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनके मनोनयन की जानकारी मिलते ही समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
जिला महामंत्री बनाए जाने पर अशोक सोनकर (तिलक) ने पार्टी नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना तथा अनुसूचित जाति समाज के लोगों को संगठन से जोड़कर पार्टी को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी।
उनके मनोनयन पर स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

