दिघवट ग्राम पंचायत में खडंजा में नम्बर 3 के ईंटे का किया प्रयोग, विकास कार्यों में भ्रष्टाचार चरम पर
2/23/2020 04:31:00 pm
सकलडीहा/ चंदौली। डीएम साहब जरा इधर भी देखिए। सकलडीहा विकास खंड में गांवों में कराए जा रहे कार्यों में भ्रष्टाचार ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। इसमें आप के मातहत कहते हैं, ऊपर भी सारी गोटी सेट है। इस व्यवस्था ने तो मुख्यमंत्री योगी को ही बदनाम कर रख दी है। यह मामला है सकलडीहा विकास खंड के दिघवट गांव का। यहां कराए गए हर विकास कार्य में ग्राम प्रधान द्वारा सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। गांव के तूफानी सिंह व अन्य ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि गांव की गलियों में खडंजा बिछाने में नम्बर 3 के ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है। ग्राम प्रधान व सचिव की मिलीभगत से सरकारी धन का खुलेआम बंदर बांट हो रहा है। गांव में 3 नम्बर के ईंटे से काम कराकर नम्बर एक के ईंटे का भाव दर्शाया जाता है। इस मामले में जब ग्रामीणों ने ग्राम सेकेट्री से शिकायत की तो उनका कहना था कि ऊपर जाकर अधिकारियों से शिकायत करिए। उन्होंने कहा कि यहां काम कैसे होता है। इसे बीडीओ साहब भी जानते हैं। ग्रामीणों ने इस ओर मुख्यमंत्री सहित जनपद के सभी अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जांच की मांग की है।
