शिक्षक के ज्ञान का कोई मोल नहीं होता-सुरेंद्र बहादुर सिंह
2/17/2020 07:16:00 pm
पीथापुर प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव व शैक्षणिक उन्नयन समारोह धूमधाम से मना, विद्यालय परिवार ने भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी को किया सम्मानित, सकलडीहा/ चन्दौली। प्राथमिक विद्यालय पीथापुर में सोमवार को वार्षिकोत्सव एवं शैक्षिक उन्नयन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि एबीएसए सकलडीहा सुरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि शिक्षक के ज्ञान का कोई मोल नहीं होता है। हमें पैदा होते ही पहला गुरु मां होती है, फिर विद्यालय पहुंचते ही हमारे गुरु गुरुजन बन जाते हैं। जो बचपन में ज्ञान अंकुरित होता है वही आगे जाकर एक छाया व फलदार वृक्ष बन जाता है। जिससे हम पूरे समाज को सींचते हैं। श्री सिंह ने आगे कहा कि कुछ ऐसा ही उदाहरण पेश किया प्रभात व धर्मेंद्र सिंह ने। ऐसे ही लोग समाज के लिए एक मिसाल बनते हैं। और इनकी यह सोच आने वाले समय में समाज को एक नई दिशा देने का काम करेगी। उन्होंने इसके लिए विद्यालय परिवार व अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य सूर्यमुनि तिवारी ने कहा की जनपद के सभी विद्यालयों में स्थापना दिवस व वार्षिकोत्सव मनाने का काम चल रहा है, यह भाजपा सरकार में ही संभव हो पाया है। हमनें समाज के सभी लोगों को विद्यालयों व प्राइमरी शिक्षा से जोड़ने का काम किया है ताकि लोगों का झुकाव प्राथमिक शिक्षा की ओर बढ़ सके। उन्होंने सरकारी प्राथमिक विद्यालय के कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को बेंच व कुर्सी देने वाले पीथापुर निवासी प्रभात व धर्मेंद्र सिंह की भूरी-भूरी प्रसंशा की। सर्व प्रथम कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण व दीप प्रज्वलन से हुआ। समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों का एक-एक करके माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने मन मोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। विद्यालय परिवार को ओर से भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी व अन्य लोगों को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता ग्राम प्रधान राधेश्याम सिंह व मंच संचालन राजेन्द्र पांडेय ने किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि प्रभात सिंह, धर्मेंद्र सिंह के अलावा राजेन्द्र सिंह, जयराम प्रजापति, धर्मेन्द्र गुप्ता, योगेंद्र पटेल, पूर्व ग्राम प्रधान संजय सिंह, अरविंद कुमार सिंह, धनंजय सिंह, अवधेश सिंह शिव मूरत सिंह, राम प्रसाद, अकलू पाठक, राजीव कुमार, धनन्जय पाठक, पुष्पराज सिंह, श्याम बिहारी, प्रिंस, अभय सिंह "बाचा" आदि ग्रामवासी, शिक्षक व अतिथिगण मौजूद रहे।
