भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह की टीम में मिली प्रमोद पटेल को जगह , अठारह शामिल किए गए जिला कार्यकारिणी में

भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह की टीम में मिली प्रमोद पटेल को जगह , अठारह शामिल किए गए जिला कार्यकारिणी में

 चंदौली। भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने की अपनी जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी है । इस नए कार्यकारिणी में जहाँ कुछ को नए कार्यकर्ताओं को जगह मिली है तो कुछ अनुभवी को रखा गया है। भाजपा की नई कार्यकारिणी में 6 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री व एक कोषाध्यक्ष बनाया गया है। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में कुल 18 पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की गयी है। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में आधी आबादी में दो महिलाओं को जगह दी गयी है।बीजेपी के जिला कार्यकारिणी में बीजेपी जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने जिला कार्यकारिणी में काशीनाथ सिंह, हरिवंश उपाध्याय, रामसुंदर चौहान, अनिल तिवारी, जैनेन्द्र कुमार राय और डॉ प्रदीप कुमार मौर्य को उपाध्यक्ष बनाया है। वहीँ उमाशंकर सिंह, अनिल पोद्दार और सुजीत गोसवाल को महामंत्री बनाया गया है। मंत्री पद पर श्रीमति मधु खरवार, ह्रदय नारायण तिवारी, भोला बोली, परमानंद सिंह, प्रमोद पटेल, राकेश मिश्रा, किरण शर्मा और सुरेश मौर्य को बनाया गया है। जबकि आशीष गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष होंगे।