पीडीडीयू नगर / चन्दौली । गुरुवार को नगर पालिका परिषद चेयरमेन संतोष खरवार ने आर्य समाज मंदिर के पास से गणाना कर्मियों को रवाना किया।कहा - इस आर्थिक गणना से लोगों को काफी लाभ मिलेगा।नगर पालिका के सभी लोग अपनी आर्थिक गणना अवश्य कराए। भारत सरकार की इस महाअभियान में सभी लोग सहयोग करें। वहीं सीएससी के जिला प्रबंधक अजय कुमार पाण्डेय व राम भरोस यादव ने संयुक्त रूप से कहा की गणना का कार्य तेजी से पूरा कराने में नगरवासी हमारा सहयोग करें ।इस दौरान हरी झंडी दिखाने वालों में चेयरमैन के अलावा भारतीय जनता पार्टी के एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजकुमार जायसवाल व CSC के प्रभारी के०सी श्रीवास्तव व गणनाकार विजय बहादुर, जुही सिंह, विजेता वर्मा, शिल्पा कुमारी,मो० शाकीब ,दीपक कुमार, विवेक, अभिषेक सहित कई गणनाकार मौजूद रहे।
