बोर्ड परीक्षाथियों के लिए पहली बार ट्विटर हैंडल से मदद और टोल फ्री नम्बर

बोर्ड परीक्षाथियों के लिए पहली बार ट्विटर हैंडल से मदद और टोल फ्री नम्बर




चन्दौली/लखनऊ। यूपी डिप्टी सीएम व शिक्षामंत्री दिनेश शर्मा ने बताया कि यूपी बोर्ड ने इस साल पहली बार अपना ट्विटर हैंडल शुरू किया है, जिससे कि छात्रों व उनके पैरेंट्स को तत्काल सूचना मिल सके। यह सेवा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में भाग ले रहे उम्मीदवारों की सहायता को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है। इसके माध्यम से छात्रों की समस्या का फौरन समाधान किया जाएगा। अगर किसी छात्र व अभिभावक को दिक्कत होती है और बोर्ड सेंटर स्कूल उस समस्या का हल नहीं कर पाता है तो परीक्षार्थी ट्विटर से मदद ल सकता है। यही नहीं छात्रों में परीक्षाओं दौरान होने वाले तनाव को दूर करने के लिए यूपी बोर्ड ने टोल फ्री नंबर 1800-180-5310 और 1800-180-5312 भी जारी कर दिया है। यह टोल फ्री नंबर सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक काम करता रहेगा।।