चन्दौली। पंडित दिन दयाल उपाध्याय जंक्शन की जीआरपी की मुखबिरी हाइटेक हो चुकी है। इस जंक्शन से गुजरने वाले तस्करों की अब खैर नहीं है। जीआरपी एक एक करके कई ऐसे मामले का पर्दाफाश किया जो किसी जंक्शन की पुलिस नहीं कर पाई। जीआरपी टीम ने सोमवार की सुबह एक बड़ी सफलता प्राप्त की। जीआरपी ने मुखबिर की सूचना पर भारी मात्रा में हथियारों की खेप बरामद करते हुए दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद हथियारों में 24 पिस्टल और 28 मैगजीन है। पुलिस की मानें तो तस्कर हथियारों की खेप को झारखंड से मुरादाबाद लेकर जा रहे थे।
सोमवार को जीआरपी की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ असलहा तस्कर असलहे की आपूर्ति करने के लिए पीडीडीयू जंक्शन से होकर गुजरने वाले हैं। इसकी जानकारी मिलने के बाद संबंधित तस्करों को चिन्हित कर पुलिस यहां पहुचने का इंतजार करने लगी। इस स्टेशन पर ही दोनों संदिग्धों की पहुंचते ही जीआरपी ने घेरेबंदी कर धर दबोचा। इस अचानक कार्रवाई से तस्करों के पास बचने का कोई मौका भी नहीं था। बाद में जीआरपी टीम दोनों तस्करों को कस्टडी में लेकर थाने पहुंची।पूछताछ में तस्करों ने अपना नाम सलाउद्दीन और मोहम्मद सलीम बताया है और यह भी बताया कि वें हथियारों को झारखंड से मुरादाबाद लेकर जा रहे थे। दोपहर तक चली पूछताछ के बाद अभी तब हुए प्रारंभिक जांच में असलहा तस्करों के कई अन्य जगहों पर भी असलहों की आपूर्ति की जानकारी मिली है। जिसकी छानबीन के लिए पुलिस चौकन्नी हो गयी है।
