Aaj का Panchang आज का पंचांग : जानें::शुभ व अशुभ समय.

Aaj का Panchang आज का पंचांग : जानें::शुभ व अशुभ समय.

आज 26 अप्रैल, 2020 (रविवार) का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं------पहले हम आप से चर्चा करेंगे। आखिर पंचांग होत क्या है। हिंदू धर्म में कुछ भी शुभ काम करने से पहले मुहूर्त जरूर देखा जाता है। दरअसल, मान्यता है कि किसी भी शुभ कार्य से पहले पंचांग जरूर देखना चाहिए। पंचांग एक प्राचीन हिंदू कैलेंडर को कहा जा सकता है। पंचांग पांच अंग शब्द से बना है। हम इसे पंचांग इसलिए कहते हैं क्योंकि यह पांच प्रमुख अंगों से बना है. वो पांच प्रमुख अंग हैं- नक्षत्र, तिथि, योग, करण और वार. कौन सा दिन कितना शुभ है और कितना अशुभ, ये इन्हीं पांच अंगो के माध्यम से जाना जाता है।                                                                                                                                Aaj Ka Panchang आज का पंचांग :
राष्ट्रीय मिति वैशाख 06 शक संवत् 1942, वैशाख, शुक्ल, अक्षय तृतीया, रविवार, विक्रम संवत् 2077। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 14, रमजान 02, हिजरी 1441 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 26 अप्रैल सन् 2020 ई०। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु।
तृतीया तिथि अपराह्न 01 बजकर 23 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ, रोहिणी नक्षत्र रात्रि 10 बजकर 56 मिनट तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ।
शोभन योग रात्रि 11 बजकर 54 मिनट तक उपरांत अतिगण्ड योग का आरंभ, गर करण अपराह्न 01 बजकर 23 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिनरात वृषभ राशि पर संचार करेगा।
 सूर्योदय का समय दिल्‍ली 26 अप्रैल: सुबह 05 बजकर 44 मिनत                                      सूर्यास्त का समय दिल्ली 26 अप्रैल: शाम 06 बजकर 53 मिनट पर

आज का शुभ मुहूर्तः
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 31 मिनट से 03 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 40 मिनट तक। गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 40 मिनट से 07 बजकर 04 मिनट तक। अमृत काल शाम 07 बजकर 29 मिनट से 09 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। रवि योग सुबह 05 बजकर 45 मिनट से रात्रि 10 बजकर 56 मिनट तक रहेगा।
आज का अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल दोपहर 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल शाम 05 बजकर 08 मिनट से 06 बजकर 01 मिनट तक। वर्ज्य काल दोपहर 02 बजकर 17 मिनट से 04 बजकर 01 मिनट तक। भद्राकाल मध्यरात्रि 01 बजकर 59 मिनट से अगली सुबह 05 बजकर 44 मिनट तक।
Tags