लॉक डाउन के बीच रचाई शादी , थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ससुराल गई दुल्हन

लॉक डाउन के बीच रचाई शादी , थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ससुराल गई दुल्हन

चन्दौली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने शादी के बंधन को भी लॉकडाउन कर दिया है। इस लॉकडाउन में एक जोड़े को शादी करने की इजाजत नहीं मिली। थक हारकर युगल जोड़े ने चंदौली के सदलपुरा स्थित शिव मंदिर पर परिवार वालों के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शादी की सारी रस्में पूरी की। आज सोमवार को दुल्हन विदा होकर ससुराल चली गई। इन दोनों की पुलिस और चिकित्सकों की टीम ने बलुआ पुल पर थर्मल स्क्रीनिंग की, उसके बाद दुल्हन को ससुराल जाने दिया। जनपद के सदलपुरा निवासी तनु सिंह पुत्री कोमल चौहान की शादी वाराणसी के जाल्हुपुर जयरामपुर निवासी राकेश चौहान पुत्र अखंडी चौहान के साथ तय थी। इसी बीच देश में लॉकडाउन लागू हो गया। उस वजह से शादी की तैयारियों को झटका लग गया।। हालांकि वर और वधु पक्ष ने मिलकर इस विपरीत परिस्थितियों में भी शादी करने की योजना बना डाली। फिर दुल्हा परिवार के पांच लोगों के साथ बरात पहुंची और शिव मदिर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए विधि-विधान से शादी हुई। सुबह बारात की विदाई हो गई। शादी के बाद
घर जाते समय बलुआ पुल पर वाराणसी-चंदौली बार्डर पुलिस और चिकित्सकों की टीम ने पकड़ लिया और पूछताछ शुरू कर की। फिर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद विवाहित जोड़े को जाने दिया गया। थर्मल स्क्रीनिंग कर रहे डॉ.अजय सिंह ने बताया कि इस विपरीत ने वाले शादी की बात जानकर आश्चर्य हो गए। सभी ने दोनों युवा जोड़ों की थर्मल स्क्रीनिंग कर बधाई देने के बाद घर जाने के लिए छोड़ दिया।