पिता के निधन के बाद भी योगी आदित्यनाथ ने निभाया राजधर्म , आंखों में आंसू भरे करते रहे covid-19 टीम-11 की मीटिंग

पिता के निधन के बाद भी योगी आदित्यनाथ ने निभाया राजधर्म , आंखों में आंसू भरे करते रहे covid-19 टीम-11 की मीटिंग

Lucknow, पूर्वांचल न्यूज प्रिंट (संशोधित खबर)।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का सोमवार को एम्स दिल्ली में निधन हो गया। 89 साल के आनंद सिंह बिष्ट का दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा था और उनकी हालत गंभीर थी। वह पिछले कई दिनों से वेंटिलेटर पर थे और उन्होंने आज सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर अंतिम सांस ली।
सीएम योगी आदित्यनाथ को पिता के निधन की सूचना दे दी गई है। खास बात है कि जब यह खबर सीएम योगी को दी गई, तब वह कोरोना संकट पर बनी टीम-11 की मीटिंग कर रहे थे।  खबर मिलने के बाद भी मीटिंग को रोका नहीं गया है। उन्होंने आखों में नमी लेते हुए अपना राजधर्म निभाते रहे। पिता के अंतिम संस्कार में सीएम योगी के जाने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है। संभवतः लॉक डाउन के चलते अंतिम संस्कार में भी कम लोग ही भाग लेंगे। योगी के पिता के निधन से उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में सभी शोकाकुल हैं। भाजपा सहित सभी दलों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उत्तरप्रदेश के पूर्वांचल की खबरों की website--http:/purvanchalnewsprint.blogspot.com के संचालक टीम नेे ईश्वर से प्रार्थना किया कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे, उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि व्यक्त कर हुए शत-शत नमन करता  है।                          खबर है कि अभी कुछ दिनों पूर्व ही इन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। रविवार को यहां उनकी हालत बेहद गंभीर हो गई थी। उन्हें किडनी और लीवर में समस्या थी। जब से यहां भर्ती हुए तब से उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। बताया जा रहा है कि तबीयत खराब होने पर उन्हें 13 मार्च को एम्स में भर्ती कराया गया था। वह एम्स के एबी 8 वार्ड में भर्ती थे। यहां गेस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रही थी। रविवार को उनकी डायलिसिस भी कराई गई। शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। हालांकि, आज सोमवार की सुबह उनकी हालत बहुत खराब हो गई। लगभग पौने ग्यारह बजे के करीब स्वर्ग सिधार गए। सीएम योगी के पिता उत्तराखंड के पौड़ी जिले में रहते थे। वे उत्तराखंड में फॉरेस्ट रेंजर के पद से 1991 में रिटायर हो गए थे। उसके बाद से ही वे अपने गांव में रह रहे थे। बीते महीने ज्यादा तबीयत खराब होने के बाद दिल्ली के एम्स लाया गया था।
यहां उन्हें एम्स के एबी वॉर्ड में रखा गया था। लेकिन रविवार को उनकी अचानक तबीयत फिर से खराब हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पौड़ी में उनकी तबीयत खराब होने के बाद उन्हें पहले जॉलीग्रांट के हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न होने के बाद उन्हें एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया गया था। यूपी सीएम योगी के निधन की खबर लगते ही सभी जगह शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा के बड़े नेताओं से लेकर गांव के कार्यकर्ताओं ने दुःख व्यक्त किया है। योगी आदित्यनाथ के पिता के निधन पर उनके मत्रिमंडल के सहयोगी, प्रशासनिक अधिकारी व केंद्र सरकार के मंत्री दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री व मंत्रियों व नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।