JYOTISH: 23 दिनों के लिए अस्त हो रहा बुध ग्रह, आपकी बिगड़ सकती है आर्थिक स्थिति

JYOTISH: 23 दिनों के लिए अस्त हो रहा बुध ग्रह, आपकी बिगड़ सकती है आर्थिक स्थिति

           जिस ग्रह के ठीक होने से व्यक्ति की आर्थिक स्थित अच्छी होती है ऐसी दशा में  बुध ग्रह 21 अप्रैल को सुबह तकरीबन 5 बजे अस्त हो गए है । क्यूंकि जब कोई ग्रह सूर्य की पांबद सीमा में दाखिल होता है तो उसका दिखना बंद हो जाता है। इस हालात में उस ग्रह को अस्त कहा जाता है। आज से यानि 13 मई कुल 23 दिन तक बुध ग्रह अस्त रहेंगे।अस्त स्थित में यह बुध ग्रह चार राशियों की कुछ ज्यादा ही मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। यह राशियां हैं मेष, कर्क, कन्या और मकर राशि। अब आइए जानते हैं बुध के अस्त होने का आपकी की राशि पर कैसा होगा प्रभाव👉

मेष राशि- 👉मेष राशि के जातकों के लिए बुध का अस्त होना शुभ नहीं माना जा रहा है. इससे आपका कारोबार काफी ज्यादा प्रभावित हो सकता है। इस दौरान व्यापारी वर्ग के लिए मुश्किलें पैदा होंगी। नया कारोबार खोलने वालों के लिए भी यह उचित समय नहीं है।

वृष- 👉वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध का अस्त होना शुभ समाचार लेकर आ सकता है। व्यापारी वर्ग और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह अच्छा समय रहेगा। लंबे समय से चल रही मानसिक समस्याओं से निदान मिल सकता है. आपको कई मामलों में सफलता प्राप्त होंगी।

मिथुन- 👉मिथुन राशि के जातकों के लिए अस्त बुध मिश्रित फलदायी रहने वाला है। हालांकि इस दौरान आपको  धैर्य से काम लेने की जरूरत होगी। निवेश या किसी को कर्ज देने से पहले सोच समझकर ही फैसला लें। करियर में आपके लिए अच्छे समाचार आएंगे।

कर्क- 👉बुध ग्रह के अस्त होने से आपके व्यापार में बड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. बिजनेस पार्टनर के साथ रिश्ते खराब हो सकते हैं। व्यापार में लगाया हुआ रुपया डूब सकता है। इसलिए 23 दिनों की इस अवधि में बेहद सतर्कता से काम लेने की जरूरत होगी।

सिंह-👉 व्यापारी और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है।घर और ऑफिस में लोग आपसे आकर्षित रहेंगे। पार्टनर के साथ मनमुटाव नहीं होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। करियर के मामले में सकारात्मक सोच रखने से लाभ मिलेगा।

कन्या- 👉बुध के अस्त होने से आपका करियर प्रभावित हो सकता है। आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। व्यापारी वर्ग से लेकर नौकर करने वालों के लिए तनाव का माहौल बना रह सकता है।बड़े नुकसान से बचने के लिए समझदारी से काम लेना होगा। 

तुला-👉 बुध के अस्त होने से आपके जीवन में कुछ शुभ समाचार आ सकते हैं। रिश्तों में काफी समय से चले आ रहे तनाव अभी खत्म हो सकते हैं। व्यवसाय में कुछ नया करने सोच रख सकते हैं। निवेश के मामले में थोड़ा सोच समझकर फैसले लेने की जरूरत है.

वृश्चिक-👉 बुध अस्त होने की इस अवधि में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए तो यह समय और भी ज्यादा अनुकूल रहने वाला है। व्यापार में भी नुकसान के योग नहीं है। हालांकि कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले अपने शुभचिंतकों से सलाह जरूर लें।

धनु- 👉पार्टनर के साथ कुछ तनाव भरे पल आ सकते हैं, लेकिन आप इसे अपने व्यवहार से ही सही कर लेंगे। करियर में उतार चढ़ाव बना रहेगा। काम धंधे को लेकर कुछ छोटी-मोटी परेशानियां आपको घेर सकती हैं।

मकर-👉 बुध के अस्त होने से मकर राशि के जातकों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। आप किसी साजिश का शिकार हो सकते हैं। व्यापार, निवेश और कर्ज लेन-देन के मामले में बेहद संभलकर फैसला लेने की जरूरत है।                 

कुम्भ- 👉बुध के अस्त होने से कुंभ राशि के जातकों को लाभ हो सकता है। आपको हर कदम बड़ी सतर्कता के साथ उठाना चाहिए। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को भी किसी तरह का नुकसान नहीं होगा।                                                                                      मीन- 👉लंबे समय से रुके काम बुध अस्त की इस अवधि में पूरे हो सकते हैं।वाणी पर नियंत्रण रखें। मानसिक तनाव को वाणी पर हावी न होने दें। साथ ही कर्ज लेन देन से बचें।