Chandauli: चालीस वर्षों के पुराने जमीनी विवाद को अधिकारियों ने आपसी सुलह समझौते से कराया समाप्त

Chandauli: चालीस वर्षों के पुराने जमीनी विवाद को अधिकारियों ने आपसी सुलह समझौते से कराया समाप्त


   फोटो, PNP : विवादित जमीन का निरीक्षण करते अधिकारी                                                                              चकिया (चन्दौली) रिपोर्ट- सतेंदर कुमार: 
  स्थानीय कोतवाली क्षेत्र चकिया के बियासड़ ग्राम सभा में 40 वर्षों के पुराने जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. जिसकी सूचना तत्काल डायल 112 को दी गयी. मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को कोतवाली  बुलाया गया. इस घटना की सूचना क्षेत्राधिकारी चकिया नीरज सिंह को दी गयी.इस प्रकरण में दोनों पक्षों को सुनने के बाद क्षेत्राधिकारी चकिया, तहसीलदार एस.आई.राणा प्रताप यादव मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच आपसी सुलह समझौता करवाया.                 उल्लेखनीय हो कि ग्राम सभा बियासड़ में दो पक्षों के बीच लगभग 40 वर्षों से भूमि विवाद चला आ रहा था.                      जिसे लेकर आये दिन मारपीट होता रहता था. इसे लेकर गांव के सम्भ्रान्त लोगों के माध्यम से मामले को सुलह समझौता करने की चेष्टा हुई लेकिन मामला जस का तस बना रहा.   खबर के मुताबिक यह मामला  सीजेएम कोर्ट में अपील दाखिल है. जिस पर सुनवाई जारी है और मंडलायुक्त के द्वारा स्टे भी दिया जा चुका है. लेकिन ग्राम प्रधान द्वारा रोड का निर्माण कार्य शुरू कराया जा रहा था.                                           चूंकि जिस जगह से रोड बन रहा है उसी रास्ते वाले स्थान से होकर ही उनके खेतों और घरों का बरसात का पानी निकलता था लेकिन सीसी रोड निर्माण होने से पानी निकलने की समस्या दिख रही थी.               जिसको देखते हुए द्वितीय पक्ष नवनीत द्वारा वर्तमान प्रधान पति से रास्ते बनाने के लिए सहमित इस शर्त पर दी गयी कि उनके खेतों, खलिहानों और घरों के बरसात के पानी को निकासी के लिए उचित व्यवस्था की जाए लेकिन प्रधानपति द्वारा उनके इस शर्त को मानने से इनकार कर दिया गया और द्वितीय पक्ष के निजी जमीन पर निर्माण कार्य जारी रखे हुए थे. जिसको लेकर रविवार की सुबह द्वितीय पक्ष ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया.                                           जिस पर प्रथम पक्ष ग्राम प्रधान बगैरह कृष्णानन्द पाण्डेय,वशिष्ट पाण्डेय ,प्रमोद पाण्डेय आदि और द्वितीय पक्ष नवनीत व अमित के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी. कोतवाली पुलिस को सूचना मिलते ही सीओ, तहसीलदार और एसआई राणा प्रताप यादव मय फोर्स और राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों समेत भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुँचे. जहां पर सीओ नीरज सिंह व तहसीलदार के द्वारा दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी सुलह समझौता करने का प्रस्ताव रखा गया. इस मौके पर एस.आई.राणा प्रताप यादव, कानूनगो, क्षेत्रीय लेखपाल, कोतवाली के पुलिसकर्मी अजय गुप्ता,श्रीराम तिवारी, राजेश यादव,इमरान अली,सोनू पाण्डेय,आशुतोष मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे.