चन्दौली: अधिकारियों की टेढ़ी नजर से टंकी निर्माण की योजना अधर में लटकी, नगर महापालिका वार्ड नंबर-7 पथरा के लोग जूझ रहे पेयजल की संकट से

चन्दौली: अधिकारियों की टेढ़ी नजर से टंकी निर्माण की योजना अधर में लटकी, नगर महापालिका वार्ड नंबर-7 पथरा के लोग जूझ रहे पेयजल की संकट से

    ◆  जल निगम ने टंकी निर्माण कराने का प्रस्ताव पास कर दिया, लेकिन नगर पालिका ने नहीं उपलब्ध  करा रही जमीन                                                                                 Purvanchal News Print                    पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर:  नगर महापालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर-7 पथरा में पेयजल की किल्लत को देखते हुए जल निगम द्वारा वार्डवासियों की मांग पर पानी टंकी निर्माण कराने का प्रस्ताव पास कर दिया है.                लेकिन नगर पालिका द्वारा जमीन उपलब्ध नहीं कराए जाने से पानी टंकी का निर्माण कार्य अधर में लटका गया है. इसको लेकर वार्डवासियों में भारी रोष व्याप्त है.
बताया जाता है कि मई-जून के माह में भीषण गर्मी को देखते हुए वार्डवासियों को इन दिनों पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है. जबकि पानी टंकी निर्माण के लिए तीन महीने पूर्व जल निगम द्वारा प्रस्ताव पास कर दिया गया है.              लेकिन नगरपालिका द्वारा पानी टंकी निर्माण के लिए जमीन आवंटित नहीं किया जा रहा है. जबकि वार्ड में बंजर जमीन खाली पड़ी हुई है. लेकिन अधिकारियों की निष्क्रियता के कारण पानी टंकी का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है इससे वार्डवासियों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है.                                       वार्ड के सभासद विनय यादव डब्बू ने बताया कि पेयजल की समस्या को देखते हुए जल निगम द्वारा पानी टंकी का प्रस्ताव तो पास कर दिया गया, लेकिन नगरपालिका के अधिकारियों द्वारा जमीन आवंटन की प्रक्रिया हिलाहवाली किये जाने से  प्रोजेक्ट अधर में लटका हुआ है.                    चेताया कि अगर जमीन आवंटित नहीं की गई तो हम वार्डवासियों के साथ उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे.