दुर्गावती क्षेत्र में समाज सेवक कर रहे सराहनीय कार्य , प्रवासी मजदूरों में बांटा जा रहा चना-मसाला व पानी का पैकेट

दुर्गावती क्षेत्र में समाज सेवक कर रहे सराहनीय कार्य , प्रवासी मजदूरों में बांटा जा रहा चना-मसाला व पानी का पैकेट


 दुर्गावती, रिपोर्ट- संजय मल्होत्रा: बिहार राज्य के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्मनाशा बॉर्डर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन बुद्ध भगवान की प्रतिमा स्थल के बगल में समाजसेवी सतीश यादव उर्फ पिंटू यादव के द्वारा तीन हजार प्रवासी मजदूर लोगों को चना मसाला और पानी का पैकेट वितरण किया गया.
                                                            सहयोगी सुनील खरवार बबलू यादव शशिकांत राम मुन्ना यादव विश्वजीत कुशवाहा बबलू यादव गोविंद कुमार तस्लीम अली आदि लोग शामिल रहे. बता दें कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण पूरे देश में लाक डाउन की  घोषणा जब से हुआ है. तब से दुर्गावती क्षेत्र में बहुत तेरे सामाजिक कार्यकर्ताओं व संगठनों के द्वारा लगातार प्रवासी मजदूरों को भोजन कराने व पानी पिलाने में लोग लगे हुए हैं.                                                प्रवासी मजदूरों की सेवा करने की जज्बा दुर्गावती क्षेत्र के अनेकों सामाजिक संगठनों में देखा जा रहा है, जो काफी सराहनीय कदम है.