सैयदराजा: शराब की दस बोतल छिपाना सेल्समैन को महंगा पड़ा, मुकदमा दर्ज

सैयदराजा: शराब की दस बोतल छिपाना सेल्समैन को महंगा पड़ा, मुकदमा दर्ज

     चन्दौली, पूर्वांचल न्यूज प्रिंट: कोरोना सक्रमण की महामारी के दौरान भी उत्तर प्रदेश में शराब तस्करी की शिकायत थम नहीं रही थी, इसे देखते हुए शासन के निर्देश पर जनपद में मदिरा की दुकानों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है.                            पिछले एक हप्ते से सैकड़ों देशी, अंग्रेजी व बियर की दुकानें सील हो चुकी हैं. इसी क्रम में शुक्रवार को आबकारी इंस्पेक्टर ज्ञान प्रकाश सिंह जब जनपद के सैयदराजा शराब दुकान पर पहुंचे तो वहां निरीक्षण के दौरान दुकान में तैनात सेल्समैन ने दस बोतल को छुपा कर रख दिया था.               आबकारी इंस्पेक्टर द्वारा स्टॉक मिलान के दौरान दस बोतल चुराने की चोरी पकड़ी गई. इसके बाद इंस्पेक्टर ने दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया. इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कम्प मचा हुआ है.                                                चन्दौली जनपद में आबकारी विभाग के तीन सर्किल चंदौली, चकिया और सकलडीहा में कुल 250 लाइसेंसी दुकानें है. जिसमें अंग्रेजी, देशी व बीयर की दुकानें शामिल है. कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 25 मार्च से देश में लाकडाउन लागू कर दिया गया. इसके बाद शराब के सभी दुकानों के शटर गिर गए.                                                       इस दौरान चोरी छिपे शराब की बिक्री की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया. चर्चाएं रही की कई अनुज्ञापी मनमाने दाम पर शराब की बिक्री कर रहे हैं.                                                      लॉकडाउन में शराब की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के लिए जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने जिले में शराब की समस्त दुकानों और बार को सील करने के आदेश दिए, तभी से दुकानों के सील करने की कार्रवाई चल रही है.