चन्दौली: लॉकडाउन में छिपा जरूरतमंदों का दर्द बाहर आया, सपा नेता व पूर्व सांसद ने तत्काल की उनकी मदद

चन्दौली: लॉकडाउन में छिपा जरूरतमंदों का दर्द बाहर आया, सपा नेता व पूर्व सांसद ने तत्काल की उनकी मदद

चन्दौली, Purvanchal News Print: कोरोना महामारी के बीच लॉक डाउन ने गरीबों की कमर तोड़ दी है. चन्दौली के ग्रीन जोन में होने से यहां भी लॉक डाउन के बीच कुछ सुहलियतें मिलनी शुरू हो गई हैं. वहीं लॉक डाउन में शासन,-प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं का फीडबैक भी सामने आने लगा है.                                                      हुआ यूं कि सोमवार को ज्योंहिं यहां के पूर्व सांसद व समाजवादी पार्टी के नेता रामकिशुन यादव पंडित दिन दयाल नगर स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे तो वहां पीड़ितों की भीड़ इकट्ठी हो गई. कोरोना के लॉक डाउन में बेरोजगार हुए दिव्यांग ,रिक्शा चालक, मजदूर आदि को शासन के निर्देश के बावजूद भी राशन कार्ड मुहैया नहीं कराए जाने का मामला सामने आ गया. जरूरतमंदों का कहना था कि इस लॉक डाउन में भी अभी तक उनको राशन उपलब्ध नहीं कराया गया है. जिसके लिए वे दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर है. जानकारी के मुताबिक सोमवार को जैसे ही पूर्व सांसद रामकिशुन यादव सपा कार्यालय पहुंचकर कार्यालय खुलवा ही रहे थे कि दो-चार की संख्या में विकलांग ,रिक्शा चालक वहां अपनी फरियाद लेकर पहुंच गए. गोधना निवासी रिक्शा चालक सिराजुद्दीन का राशन कार्ड नहीं होने की शिकायत पर सपा नेता नगर पालिका कार्यालय गए.                                               यहां के ईओ व चेयरमैन संतोष खरवार ही नहीं बल्कि तहसीलदार लालता प्रसाद से भी टेलीफोन से वार्ता किया. जिस पर कल तक राशन कार्ड बनाने का आश्वासन दिया गया. वहीं आलमपुर निवासी रिक्शा चालक रामदुलारे यादव ने भी राशन कार्ड नहीं होने की शिकायत की. यहां तमाम जरूरतमंदों ने सपा नेता से अपनी गुहार लगानी शुरू कर दी. इन फरियादियों का कहना था कि लॉक डाउन में वे भूखे रात गुजरने को मजबूर रहे हैं.                                                           लेकिन यहां के अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया जा रहा है. सपा नेता ने सबको आश्वासन दिया कि घबराएं नहीं प्रशासन सभी लोगों को राशन कार्ड बनाकर खाद्यान मुहैया कराएगा. सपा नेता ने कहा कि कहा- सत्ता पक्ष के लोगों द्वारा सरकार के मदद को अपना बताकर बांटने का काम कर रहे हैं. सपा नेता व पूर्व सांसद ने रिक्शा चालक सिराजुद्दीन को राशन के साथ 1500 रुपए नगद, धरना निवासी दिव्यांग बिरजू को राशन के साथ 500 रुपये ,आलमपुर निवासी रिक्शा चालक राम दुलारे को 500 रुपये का आर्थिक मदद की. साथ ही हर संभव गरीबों की मदद करने का आश्वासन दिया.                                                          इस मौके पर खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य संतोष यादव ,छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप यादव ,किसान नेता केदार यादव, हाजी मोहम्मद गोविंद, रामसेवक गिरी आदिमौजूद रहे.