डीएम चन्दौली ने राजकीय आईटीआई प्रशिक्षण केंद्र रेवसा का किया स्थलीय निरीक्षण

डीएम चन्दौली ने राजकीय आईटीआई प्रशिक्षण केंद्र रेवसा का किया स्थलीय निरीक्षण

 ◆  इसे कोरोना संक्रमण वार्ड व क्वारन्टीन सेंटर बनाने की तैयारी.            ◆ जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल को बच्चों के हाथों बनें मास्क को सौंपा.           

 चन्दौली: राजकीय आईटीआई प्रशिक्षण केंद्र रेवसा को कोरोना वार्ड बनाए जाने को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने स्थलीय निरीक्षण किया.                                              यहां विद्यालय की साफ-सफाई रंग रोगन सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए.

जनपद में बढ़ते कोरोना मरीजों को देखते हुए उनके देखरेख के साथ क्वारन्टीन के लिए स्थायी व्यवस्था की तैयारी की जा रही है.                              इसके पहले बुधवार को तीसरी बार राजकीय आईटीआई कॉलेज रेउसा का स्थलीय निरीक्षण कर कोरोना क्वारन्टीन सेंटर बनाए जाने को लेकर गंभीर दिखे. यहां पर 200 वार्ड का अस्पताल नई बिल्डिंग में तैयार किया जा रहा है.                                                                                         यदि जगह की कमी हुई तो पुरानी बिल्डिंग को भी साफ-सुथरा और रंग रोगन करा कर उसे भी तैयार किया जा रहा है.                                           इस दौरान आईटीआई कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए मास्क भी प्रधानाचार्य जयप्रकाश यादव ने जिलाधिकारी को सौंपा. इस मौके पर सीडीओ, विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश, अध्यापक लालचंद प्रसाद सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौजूद रही.