दुर्गावती: खजुरा गांव के विकास पांडेय पिला रहे प्रवासी मजदूरों को नींबू-पानी , खूब हो रही सराहना

दुर्गावती: खजुरा गांव के विकास पांडेय पिला रहे प्रवासी मजदूरों को नींबू-पानी , खूब हो रही सराहना



दुर्गावती/कैमूर, रिपोर्ट-संजय मल्होत्रा : बिहार राज्य के कैमूर र जनपद के दुर्गावती क्षेत्र अंतर्गत कर्मनाशा नहर मोड़ पर राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप खजुरा गांव से एक किलोमीटर की दूरी पर चिलचिलाती धूप में प्रवासी मजदूरों को विकास पांडे के द्वारा नींबू पानी का शरबत पिलाया जा रहा है.                                               कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण लॉक डाउन की वजह से विभिन्न राज्यों से आ रहे प्रवासी मजदूरों को यूपी बिहार बॉर्डर खजुरा गांव के समीप थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद रजिस्ट्रेशन कराते हुए
 साथ में रेलवे का पास वितरण किया जा रहा है.
 जहां से प्रवासी मजदूरों को रेलवे का पास लेने के बाद एक  किलोमीटर चलकर कर्मनाशा रेलवे स्टेशन पर चिलचिलाती धूप में जाना पड़ता है.
वहीं कर्मनाशा स्टेशन से 100 मीटर पहले पश्चिम एन एच फोर लेन पर कर्मनाशा नहर मोड़ के पास खजुरा गांव निवासी विकास पांडे के द्वारा प्रवासी मजदूरों को नींबू पानी का शरबत पिलाया जा रहा है.                                                         सहयोगी बृजेश राय सोनू पांडे सुनील गुप्ता सुनील खरवार आदि लोगों के द्वारा बिसलेरी  पानी का पैकेट के साथ नींबू पानी का शरबत पिलाया जा रहा है. जो काफी सराहनीय कदम बताया जा रहा है.