Breaking News: लॉक डाउन-5.0 को गृह मंत्रालय की नई गाइड लाइन, 8 जून से खुलेंगे रेस्तरां व माल

Breaking News: लॉक डाउन-5.0 को गृह मंत्रालय की नई गाइड लाइन, 8 जून से खुलेंगे रेस्तरां व माल

Image Source: Google                                    Purvanchal News Print            New Delhi: : अब केंद्र सरकार ने कोरोना लॉकडाउन पर लोगों को बड़ी राहत दी है. सरकार ने शनिवार को लॉक डाउन को खोलने के लिए अनलॉक-1.0 जारी किया है. अनलॉक-1.0 के लिए गृह मंत्रालय द्वारा नई गाइडलाइन जारी की गई है.                      नई गाइड लाइंस के मुताबिक कंटेनमेंट जोन में अब भी पूरी तरह से पाबंदी रहेगी, लेकिन बाकी जगहों पर धीरे-धीरे छूट दी जाएगी.                            ये गाइड लाइन्स पहली जून से 30 जून तक के लिए जारी रहेंगी.                               आइये जानते हैं अनलॉक-पहला की प्रमुख बड़ी बातें. लॉकडाउन 5.0 की दस अहम बातें:-


◆ नए दिशा निर्देशों के अनुसार, अब रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक रात का कर्फ्यू जारी रहेगी. जो जरूरी चीजें हैं, उनके लिए कोई कर्फ्यू नहीं रहेगा. अभी तक यह शाम 7 से सुबह 7 बजे तक था.


 ◆8 जून से रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल को खोलने की इजाजत.

◆ पूजा स्थलों को खोला जाएगा.

◆इंटर स्टेट मूवमेंट की पाबंदी हटा दी गई है.

◆ रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक मूवमेंट पर पूरी तरह से रोक रहेगी.

 ◆अंतरराष्ट्रीय उड़ानें और मेट्रो परिचालन का फैसला स्थानीय प्रशासन करेंगे.

 ◆स्कूल सिनेमा हॉल पर फैसला जुलाई के महीने में परिस्थिति के हिसाब से लिया जाएगा.

 ◆लॉकडाउन 30 जून तक केवल कंटेनमेंट जोन में रहेगा.

 ◆कंटेनमेंट जोन  का फैसला स्थानीय प्रशासन करेगा.