Breaking News: नीतीश ने कहा-मजदूरों को दूसरे राज्यों में जाने की जरूरत नहीं, हम यहीं काम उपलब्ध कराएंगे

Breaking News: नीतीश ने कहा-मजदूरों को दूसरे राज्यों में जाने की जरूरत नहीं, हम यहीं काम उपलब्ध कराएंगे

  Purvanchal News Print                   पटना( बिहार). मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्वारन्टीन में रह रहे प्रवासी मजदूरों की हालत का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जायजा लेते हुए कहा कि- अब बिहार से बाहर जाने की जरूरत नहीं है. बिहार में ही रहिए, यहीं मिलेगा रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा. चिंता मत कीजिए.                                 यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीएम नीतीश (CM Nitish) ने 10 जिले के 20 ब्लाक क्वारंटाइन सेंटर का डिजीटल निरीक्षण, समीक्षा एवं रहने वाले मजदूरों एवं पदाधिकारियों से बात की.              इस  क्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्वारंटाइन केन्द्रों पर मिल रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली. सेंटर में खाने की व्यवस्था, किचन, साफ सफाई एवं अन्य सुविधाओं का भी डिजीटल निरीक्षण किया किया.                                                         ट्रेंड श्रमिकों से की बात सीएम नीतीश कुमार ने

जब नीतीश कुमार जायजा ले रहे थे तब कई ट्रेंड श्रमिकों से भी उनकी बात हो रही थी. इसी दौरान महाराष्ट्र सहित दूसरे राज्यों से आने वाले श्रमिकों से जब हाल-चाल जानने लगे. खाने-पीने से लेकर रहने और काम काज के बारे में सवाल पूछा. इसी दौरान नीतीश कुमार ने कुछ मजदूरों से जब यह सवाल पूछा कि कहां काम करते थे,और क्या करते थे. इस पर कुछ मजदूरों ने बताया कि महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों में काम करते थे. तब उन्होंने कुछ ट्रेड यूनियनों से बात किया.

मुख्यमंत्री ने प्रवासी मजदूरों के हुनर की खूब की तारीफ                                                          इस दौरान उन्होंने मजदूरों  टेलरिंग, कुकिंग सहित अन्य कार्यो में कुशलता से काफी गदगद हुए इसी दौरान एक मजदूर ने बताया कि वो पेवल फ्लास्क की तकनीक से ईंट का निर्माण करते हैं और क्वारंटाइन में रहने के दौरान भी निर्माण कर रहे हैं.                                                             ये जान सीएम नीतीश कुमार बेहद खुश हुए और इसकी प्रशंसा तो की ही साथ ही अधिकारियों को निर्देश भी दिया की पेवल फ्लास्क से बनाए जा रहे ईटों को बड़े पैमाने पर तालाब और नदियों के किनारे लगाया जाए. नल जल कल योजना के तहत किए जा रहे सरकारी योजनाओं में इसका उपयोग करने का निर्देश दिया.

इसी के बाद नीतीश कुमार ने तमाम जगहों के प्रवासी बिहारी मजदूरों से जो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े हुए थे, उनसे आग्रह किया की बिहार से बाहर अब न जाएं. बिहार में ही उनके स्किल के मुताबिक रोजगार देने की व्यवस्था सरकार कर रही है. सीएम नीतीश ने लगे हाथों अधिकारियों को इसका निर्देश भी दे दिया.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि रोजगार सृजन के लिए लगातार काम किया जा रहा है. लॉकडाउन के समय 4 लाख 18 हजार फंक्शनल योजनाओं के तहत अब तक 2 करोड़ 93 लाख मानव दिवस सृजित किये जा चुका है.