यूपी में दो दिनों तक प्रभावित रहेगी 112 नम्बर आपातसेवा

यूपी में दो दिनों तक प्रभावित रहेगी 112 नम्बर आपातसेवा

By: श्रीराम तिवारी                            लखनऊ: यूपी में कोरोना संक्रमण में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है. इसका असर यूपी के आपातकालीन सेवा 112 (UP-112 ) पर भी पड़ चुका है.                                                                                                         यह सेवा अब दो दिनों के बंद हो गई है. इस सेवा के पांच कर्मचारियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गए हैं. जिसके बाद से एहतियातन लखनऊ की बिल्डिंग को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है. यहां अब सैनेटाइजेशन कराया जा रहा है. आपात व्यवस्था के मद्देनजर वर्क फ्रॉम होम सीओ और प्रयागराज केंद्र कॉल टेकिंग करते रहेंगे.                                                                                                                      नागरिकों को सूचित किया जा रहा है कि कॉल न मिलने पर सोशल मीडिया हैंडल पर या 1073 मिलाकर सीधे जनपद नियंत्रण कक्ष में शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

30 का सैंपल में 5 निकले पॉजिटिव

यूपी 112 सेवा के अपर पुलिस महानिदेशक असीम अरुण ने बताया है कि एक साथी के कोरोना वायरस पॉजिटिव आने के बाद 30 व्यक्तियों का सैंपल लिया गया, जिनमें से पांच कोरोना पॉजिटिव आए हैं. सभी लोग तकनीकी टीम के हैं, जो सर्वर एरिया में काम करते हैं. सभी लोग asymptomatic हैं, उनका चिकित्सकीय प्रबंध हम कर रहे हैं.