Chandauli: फिर दो की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, अभी भी कुल 26 हैं सक्रिय केस
Harvansh Purvanchali6/02/2020 07:37:00 pm
पूर्वांचल /चन्दौली: कोविड जांच हेतु लिये गये नमूनों का मंगलवार को परिणाम में 02 व्यक्तियों (1 महिला व 1 पुरुष) का रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, उनमें ग्राम-डेढ़गाॅवा, त्रिलोकीपुर, सकलडीहा व गोकुलपुर, खगवल, चन्दौली के रहने वाले हैं. ये लोग मुम्बई महाराष्ट्र से आये हुए थे. इनका सैपलिंग 28 मई को किया गया था. इनके सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है. जबकि एक अन्य व्यक्ति मझगाई नौगढ़ जो की पूर्व में पाॅजटीव था इसका रिर्पोट निगेटिव प्राप्त हुआ है. कोविड एल0-1 अस्पताल- ई.एस.आई.सी पाण्डेयपुर, वाराणसी से स्वस्थ्य होने के उपरांत इन्हें डिसचार्ज कर होम क्वारिंटीन रहने की सलाह दी गयी है. इस प्रकार अब चन्दौली जनपद में 10 सक्रिय केस के साथ कुल 26 केस हो गये हैं.