नौबतपुर बार्डर का भी रिकार्ड तोड़ रहीं जमानियां सड़क मार्ग की ओवरलोडिंग ट्रकें
Harvansh Purvanchali6/10/2020 06:22:00 pm
By:Shriram Tiwari कंदवा/ चन्दौली : पिछले दिनों नौबतपुर चेक पोस्ट से ओवरलोड गाड़ियों के पास होने की खबरें आती रहीं हैं. जो जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है. मगर सच तो यह है इससे कहीं अधिक खराब स्थिति तो देवल मोड़ से होते हुए जमानिया कंदवा सड़क मार्ग की है. यहां ओवरलोड ट्रकें सैकडों की संख्या में सड़क मार्ग पर खड़ी दिख जाएगीं इस मार्ग से धड़ल्ले से ओवरलोड ट्रकें पास हो रही हैं, जो लोंगो के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.
आलम यह है कि इस मार्ग की भी हालत यह हो गयी है जो सैयदराजा से नई बाजार व सकलडीहा होकर सैदपुर की है. जहां ट्रकों की लंबी कतारें हर रोज देखने को मिलती हैं. धड़ल्ले से पुलिस की आंखों के सामने से गुजर जाती हैं. वैसी ही हालत यहां की हो गई है, जहां सैयदराजा- जमानियां मार्ग पर भी आए दिन दुर्घटनाएं होने लगी है और जाम से लोगों की फजीहत भी शुरू हो गई. भले ही ओवरलोड ट्रकें व जाम पुलिस के लिए कमाई का जरिया बना हुआ हो.