कूलर में पानी डालते समय विद्युत करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
Harvansh Purvanchali6/11/2020 08:41:00 pm
By: Vishal Kumar Patel अलीनगर: थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 में गुरुवार को कूलर में पानी डालते समय विद्युत करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई.
अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 निवासी मोहन जायसवाल का पुत्र श्याम बाबू जायसवाल 25 वर्ष गुरुवार को कूलर में पानी डाल रहा था कि इसी दौरान विद्युत करंट की चपेट में आ गया. जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था में परिजनों ने उसे इलाज के लिए मुगलसराय एक निजी चिकित्सालय में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौत के बाद परिजनों का रो - रो कर बुरा हाल हो गया. मृतक की शादी अभी एक वर्ष पूर्व ही हुई थी.