कैमूर: लालू प्रसाद के जन्मदिन को गरीब सम्मान दिवस के रूप में धूमधाम से मना

कैमूर: लालू प्रसाद के जन्मदिन को गरीब सम्मान दिवस के रूप में धूमधाम से मना


By: Sanjay Malhotra

  

दुर्गावती:  कैमूर राष्ट्रीय जनता दल प्रखंड कार्यालय दुर्गावती बाजार स्थित राजद के राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष  लालू प्रसाद के जन्मदिन को गरीब सम्मान दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया.                                   राजद के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय क्षेत्र के गरीब असहाय तबके के लोगों को पुष्प हार पहना कर सम्मानित किया गया. और उसके बाद सभी गरीब लोगों को भोजन कराया गया.                        बता दें कि देश में पूर्ण रूप से लॉक डाउन की घोषणा होने के बाद से ही राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता सुधाकर सिंह एवं अति पिछड़ा प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर जवाहर बिंद आदि कार्यकर्ताओं के द्वारा दुर्गावती क्षेत्र ही नहीं बल्कि रामगढ़ विधानसभा से लेकर कैमूर जिला तक गरीब मजलूम और असहाय लोगों के बस्तियों में घर-घर जाकर खाद्य सामग्री वितरण लगातार कराया गया है.                                      गरीब सम्मान दिवस पर राष्ट्रीय जनता दल अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ जवाहर बिंद, कैमूर जिला अध्यक्ष बृजेश यादव, दुर्गावती प्रखंड अध्यक्ष सोनू कुमार पूर्व ब्लाक प्रमुख छबीलाल राम संजय  कुमार वरिष्ठ नेता सुधाकर सिंह आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे.