कैमूर: सरैया गांव के मुख्य मार्ग पर जल जमाव से ग्रामीण परेशान

कैमूर: सरैया गांव के मुख्य मार्ग पर जल जमाव से ग्रामीण परेशान

                                                                By-Sanjay Malhotra

दुर्गावती: बिहार राज्य के कैमूर जनपद के दुर्गावती थाना अंतर्गत सरैया गांव के मुख्य मार्ग पर जलजमाव हो जाने के कारण ग्रामीणों का राह चलना  मुश्किल हो गया है.
बारिश या गर्मी का मौसम हो, गांव के सभी घरों का पानी मुख्य मार्ग पर ही बहता है. गलियों में नाला का निर्माण नहीं होने के कारण आए दिन जलजमाव लगा रहता है. ग्रामीणों ने बताया कि मुखिया एवं सरपंच से नल जल योजना के तहत गली का निर्माण व पानी निकासी के लिए नाला का निर्माण कराने के लिए कई बार गुहार लगाया जा चुका है.
लेकिन जनप्रतिनिधि नजरअंदाज करते रहे हैं और गांव में नाला और सड़क आज तक नहीं बन पाया.
                                                             जिससे गांव के लोगों को कीचड़ युक्त गलियों में प्रतिदिन आना-जाना पड़ता है.
 सरैया गांव निवासी समाजसेवी सुनील खरवार ने बताया कि यहां के प्रतिनिधि 5 साल सीखने में ही बीता देते हैं और पंचायत का विकास नहीं हो पाता है. अब तो विधानसभा चुनाव के साथ ही पंचायत का चुनाव भी सिर पर आ गया है. 
 लेकिन स्थानीय मुखिया सरपंच सब कुछ जानते हुए भी मूकदर्शक बने हुए हैं. इसका जवाब आने वाला चुनाव में ही जनता देगी.