Breaking News: सपा विधायक ने पुलिस पर लगाया पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप

Breaking News: सपा विधायक ने पुलिस पर लगाया पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप

   ◆   पार्टी कार्यकर्ता बांह पर काली पट्टी बांधकर जताए विरोध                                   ◆ सपा प्रतिनिधिमण्डल ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन                           चन्दौली/लखनऊ:   समाजवादी पार्टी के सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोल दिया है.                                    उन्होंने चन्दौली जनपद सहित पूरे प्रदेश में विभिन्न थानों में सपा कार्यकर्ताओं के ऊपर फर्जी मुकदमें में फंसाकर उत्पीड़न किये जाने का आरोप लगाया है.                       चन्दौली में इसके विरोध में सपा का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को एसपी चन्दौली से मिलकर एक पत्रक सौंपा. इस दौरान सभी मुकदमें वापस करने की मांग किया गया ."         वहीं इसके विरोध में चन्दौली जनपद के समस्त पदाधिकारियों ने अपने घरों के बाहर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया. आरोप है कि जनपद के सकलडीहा, सैयदराजा, मुगलसराय,धानापुर आदि थानों में सपा कार्यकर्ताओं के ऊपर फर्जी तरीके से मुकदमा किया गया है.                                      इसके खिलाफ सपा का एक प्रतिनिधि मंडल शनिवार को एसपी हेमंत कुटियाल से मिलकर ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि जनपद में फर्जी तरीके से सपा कार्यकर्ताओं पर हुए मुकदमे को वापस किया जाए. अगर वापस नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी.    इस मौके पर जिला अध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, सचिव नफीस अहमद गुड्डू , पूर्व अध्यक्ष प्रदीप यादव, महामंत्री धीरज यादव, रोहन आदि मौजूद रहे. वहीं खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य संतोष यादव ने अपने घर पर ही काली पट्टी बांधकर इसके विरोध में प्रदर्शन किया.                                 वहीं दूसरी ओर युवजन सभा के जिला अध्यक्ष चकरू यादव ने भी अपने घर के बाहर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया. एलबीएस पीजी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप यादव ने भी अपने घर के बाहर हाथ में काली पट्टी बांधकर इसके विरोध में प्रदर्शन किया.