कैमूर: यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे बस मालिक, आक्रोश

कैमूर: यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे बस मालिक, आक्रोश


By: Sanjay Malhotra
दुर्गावती: बिहार राज्य के कैमूर जनपद में ऑटो एवं बस चालकों द्वारा यात्रियों से मनमाना किराया वसूला जा रहा है, जिसको लेकर क्षेत्रीय जनता में आक्रोश व्याप्त है.                                   कर्मनाशा बाजार से दुर्गावती बाजार तक का किराया लोक डाउन से पूर्व ₹10 लिया जाता था, लेकिन अब अनलॉक डाउन का हवाला देते हुए अब  ₹20 जबरिया लिया जा रहा है.
 और दुर्गावती बाजार से मोहनिया बाजार तक का किराया 15 रुपए के जगह ₹30 लिया जा रहा हैं.
 बस चालकों द्वारा मनमाने ढंग से नाजायज फायदा उठाने में जुटे हुए हैं जबकि प्रशासन खामोशी साध रखा है.
                                    यात्रियों से दोगुना राशि की वसूली पर जिलापदधिकारी की चुप्पी से लोगों के बीच कई सवाल उठ रहे हैं. दुर्गावती थाना के ठीक सामने डहला मोड़ स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन पर ही बस स्टैंड बना दिया गया है. जहां पर आए दिन यात्रियों का दुर्घटना होते रहता है.
 शासन -प्रशासन के लाख मना करने के बावजूद भी नेशनल हाईवे जीटी रोड पर बसों को रोककर सवारी भरना यह  दुर्घटना को दावत दिया जा रहा है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बसों का किराया में वृद्धि होने के बाद आए दिन बस चालको एवं यात्रियों से मारपीट होती रहती है.
 और तू-तू मैं-मैं तो आम बात हो गया है.  क्षेत्रीय ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग करता है कि इस जटिल समस्या पर ध्यान आकृष्ट करते हुए.
 यहां से बस स्टैंड को हटाने का मांग किया हैऔर बस के किराया में वृद्धि को कम करने की मांग किया है. अन्यथा जीटी रोड को जाम करने की चेतावनी दी है.