जल्द दौड़ेंगी पैसेंजर ट्रेनें, वाराणसी जंक्शन से चलने वाली चार जोड़ी ट्रेनों के परिचालन में बदलाव की तैयारी
Harvansh Purvanchali6/21/2020 08:58:00 pm
वाराणासी: भारतीय रेलवे पैसेंजर ट्रेनों को नए सिरे से चलाने की तैयारी कर रहा है. पहले चरण में इन ट्रेनों के स्टॉपेज कम करने को लेकर मंथन हो रहा है. पहले चरण में सभी क्षेत्रीय रेलवे के अधिकार क्षेत्र में संचालित पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव स्टेशन व यात्रियों की संख्या को लेकर समीक्षा की जा रही है. सूत्रों के अनुसार इस प्रकार देशभर में एक साथ 512 पैसेंजर ट्रेनों पर रेलवे निर्णय लेना चाहता है.
चार जोड़ी ट्रेनें के स्टॉपेज में बदलाव की उम्मीद रेलवे विभाग के सूत्रों की बातें सच मानें तो वाराणसी जंक्शन से बनकर चलने वाली चार जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव होने की उम्मीद है. इसमें दो गाड़ी लखनऊ से और दो गोरखपुर से जुड़ा हुआ है. यहां से केवल 4 ट्रेनें होंगी. जो अप व डाउन की सफर पूरी करेंगीं.
इस ट्रेनों के नम्बर हैं - 54333-34 व 54255-56 (वाराणसी-लखनऊ पैसेंजर) और 55119-20 व 55149-50 (वाराणसी सिटी-गोरखपुर पैसेंजर) खबर है कि इन चार ट्रेनों को चलाने के साथ ही उनको रफ्तार भी देने का प्रयास किया जाएगा. ताकि यात्री का सुरक्षित सफर हो सके और साथ ही उन ट्रेनों को रफ्तार भी मिल सके.
सूत्रों के अनुसार कम यात्रियों वाले हाल्ट स्टेशन पर इन पैसेंजर ट्रेनों का स्टॉपेज हटा दिया जाएगा. ऐसे में अगर वहां के लोगों को ट्रेन पकड़ना है तो हाल्ट की जगह नजदीक वाले स्टेशन पर जाना पड़ेगा.