अखिल भारती यदुवंशी महासभा की बैठक में हुआ कमेटी का विस्तार

अखिल भारती यदुवंशी महासभा की बैठक में हुआ कमेटी का विस्तार



                                                            By:Sanjay Malhotra,दुर्गावती/ कैमूर: मोहनिया लक्ष्मी मैरिज हॉल में अखिल भारती यदुवंशी महासभा बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ऋषिकेश यादव एवं संचालन युवा जिला प्रधान महासचिव कुंदन यादव ने किया.                                                             बैठक में जिला और प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया. संगठन के सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सम्मानित किया गया.                                     सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र यादव, युवा जिला प्रधान महासचिव कुंदन यादव, भगवान यादव उर्फ नीरज यादव, युवा जिला उपाध्यक्ष अरुण यादव, अभिषेक यादव, गोविंद यादव, जिला सचिव चंदन यादव, मनु यादव, अजीत यादव, युवा जिला कोषाध्यक्ष सत्येंद्र यादव, युवा जिला प्रवक्ता धर्मजीत यादव, जिला मीडिया प्रभारी अक्षय यादव उर्फ शेरू यादव, मोहनिया विधानसभा अध्यक्ष मुन्ना यादव, युवा प्रखंड अध्यक्ष मोहनिया सुशील सिंह यादव, भभुआ प्रखंड अध्यक्ष चितरंजन यादव, कुदरा प्रखंड अध्यक्ष पप्पू यादव, दुर्गावती प्रखंड अध्यक्ष सनी यादव, छात्र जिला प्रधान महासचिव राजेश यादव, उपाध्यक्ष रवि यादव, छात्र दुर्गावती प्रखंड अध्यक्ष मनु यादव, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ दुर्गावती प्रखंड अध्यक्ष संजय लाल यादव को बनाया गया. इन सभी लोगों के संगठन में आने से काफी मजबूती मिली है. 
 
                                                          बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता मदन मोहन यादव, विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव कन्हैया सिंह यादव, जिला अध्यक्ष पंकज यादव, संगठन महामंत्री रामविलास सिंह यादव, जिला सचिव भरत यादव, छात्र जिला अध्यक्ष  श्रीलाल यादव एवं सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे.
                                                           बैठक में मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन यादव ने कहा कि अहीर बचाओ देश बचाओ नारे के साथ संगठन पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई 
 और भारतीय सैनिकों में अहीर रेजिमेंट के लिए मांग को लेकर 26 करोड़ यादव को संगठित होने का दिशानिर्देश जारी किया गया. यदुवंशी महासभा के द्वारा भारत चीन के सीमा पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि डित गया 
साथ ही बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

युवा जिला अध्यक्ष ऋषिकेश यादव ऊंची आवाज में जय श्री कृष्ण-जय यादव-जय माधव के नारे के साथ वीर शहीदों को नमन किया.
 और कहा कि यदुवंशियों के योद्धा एक हो जाओ और अपने हक की लड़ाई लड़ो के नारे लगाए गए. कहा गया कि आज दिन-प्रतिदिन उत्तर प्रदेश में यादवों को टारगेट कर एनकाउंटर किया जा रहा है.तो वहीं दूसरी तरफ दलित , यादव , मुसलमान और पिछड़े समाज के लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है.
                                               उत्तर प्रदेश , बिहार के मुख्यमंत्री पिछड़े दलितों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. जिसके कारण लोगों का शोषण हो रहा है.यदुवंशी महासभा के लोग दलित पिछड़ों और दबे कुचले लोगों के साथ खड़े हैं.
और इनके न्याय के लिए जन आंदोलन भी करेंगे.