बारिश में कच्चा मकान ढहा, गरीब खुले आसमान में रहने को मजबूर
Harvansh Purvanchali6/23/2020 05:24:00 pm
By-श्रीराम तिवारी, सकलडीहा/चन्दौली : तहसील सकलडीहा में बारिश होने से दर्जनों कच्चा मकान ढह जाने से लोग बेघर हो गए हैं. गरीब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं.
मगर अभी तक तहसील प्रशासन व लेखपाल द्वारा जांच पड़ताल नहीं किया गया. इस आपदा में गरीब परेशान हैं. बरठी गांव निवासी चमन देवी का कच्चा मकान गिर गया है. वह प्लास्टिक डालकर किसी तरह रह रहीं हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व डीएम चन्दौली
से प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति किये जाने की मांग की है.