kaimur: नाला नहीं बनने से गांव की गलियां में पसरा कीचड़ , ग्रामीण परेशान

kaimur: नाला नहीं बनने से गांव की गलियां में पसरा कीचड़ , ग्रामीण परेशान

    फोटो: PNP                                                                                                                   ◆ शासन-प्रशासन की अनदेखी विकास सुविधाओं पर पड़ रही भारी

 दुर्गावती/कैमूर, रिपोर्ट- संजय मल्होत्रा : बिहार के कैमूर जनपद अंतर्गत दुर्गावती क्षेत्र के ग्राम खजुरा में गांव के पानी निकासी के लिए आज तक नाला नहीं बन पाया है.
जिससे गांव की गलियों में कीचड़ हो गया है. गांव के सभी घरों से निकलने वाला गंदा नाला का पानी गलियों में ही बहता है.
जहां ग्रामीणों को रास्ता चलना दूभर हो गया है. विदित हो कि जबकि स्थानीय जनप्रतिनिधि जानते हुए भी मूकदर्शक बने हुए हैं.शासन प्रशासन की अनदेखी भी विकास सुविधाओं पर भारी पड़ रही है.
जब भी बारिश होता है तो खजुरा गांव के ग्रामीणों के घरों में पानी घुस जाता है.
जहां दरवाजे पर पशु मवेशियों को बांधने में काफी परेशानी होता है. गांव में जल जमाव हो जाने से  लोग घर छोड़कर जीटी रोड पर रहने को बाध्य हो जाते हैं. इस ओर शासन प्रशासन भी ध्यान नहीं दे रहा है.

क्या कहते हैं स्थानीय ग्रामीण यहां के मिथुन कुमार, विकास कुमार, चंदन कुमार,सुमंत कुमार आदि लोगों ने बताया कि जब भी बारिश होता है तो बारिश से पहले स्थानीय प्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया जाता है.
लेकिन चार साल बीत गए अभी तक खजुरा गांव के जल निकासी का कोई व्यवस्था नहीं कराया गया है   जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है.
इस बरसात के मौसम में अगर गांव में पानी भर जाता है. तो बाध्य एवं विवश होकर सड़क जाम करने की चेतावनी दी है.

 क्या कहते हैं स्थानीय मुखिया                      यहां के मुखिया सौरभ पासवान से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि जल निकासी का व्यवस्था बहुत जल्द कराया जाएगा. ताकि ग्रामीणों को कोई परेशानी ना हो पाए.