राम जन्म भूमि पूजन के पहले ही फूटा कोरोना बंम, राम मंदिर पुजारी सहित 16 पुलिस कर्मी हुए कोरोना पॉजिटिव

राम जन्म भूमि पूजन के पहले ही फूटा कोरोना बंम, राम मंदिर पुजारी सहित 16 पुलिस कर्मी हुए कोरोना पॉजिटिव

लखनऊ/अयोध्या, Purvanchal News Print:
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम पर कोरोना संकट का बदल मंडराने लगा है.                                                        खबर है कि राम जन्मभूमि के पुजारी प्रदीप दास कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. वे प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के शिष्य हैं. इसके साथ ही राम जन्मभूमि की सुरक्षा में लगे 16 पुलिसकर्मी भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं.
राम जन्मभूमि में प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के साथ-साथ चार पुजारी राम लला की सेवा करते हैं.                                             इन्हीं चार पुजारियों में से एक पुजारी प्रदीप दास की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है. उन्हें होम क्वारनटीन कर दिया गया है. इसके साथ ही  संक्रमित पाए गए 16 पुलिसकर्मी भी कोरोना  क्वारनटीन किया गया है.                              यहां के सीएमओ ने कहा है कि ड्यूटी में आने वाले सभी पुलिस कर्मियों की कोरोना जांच की जाएगी.