चन्दौली में बारिश से कच्चा मकान ढहा , दबकर वृद्ध महिला की मौत

चन्दौली में बारिश से कच्चा मकान ढहा , दबकर वृद्ध महिला की मौत

 
प्रतीकात्मक फोटो

चदौली: जनपद के ब्लॉक नियामताबाद अन्तर्गत ग्राम सभा हसनपुर कम्हरिया में तेज बारिश से कच्चा मकान गिर गया, जिसके चपेटे मे आने से 70 वर्षीय महिला की हुईं मौत हो गई. तहसील प्रशासन मौके पर पहुंच आपदा राहत से मदद के लिए लिखा पढ़ी पूरी की है.         
                                                        चदौली जनपद के बबुरी थाना अन्तर्गत ग्राम सभा हसनपुर कम्हरिया तेज बारिश से कच्चा मकान गिर गया. जिसमें मुनवी यादव (70) महिला की दबकर मौत हो गई. बारिश के दौरान लोग कच्चा मकान गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और किसी तरह मिट्टी हटाकर  मुनवी यादव को बाहर निकल गया तो वह मृत हो चुकी थी. यह देख लोगों में हड़कम्प मच गया. सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच कर आगे की कार्रवाई की. बाद में मुनवी यादव का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.  वहीं मौके पर लेखपाल राजकुमार सिंह व कानूनगो ने भी लिखा पढ़ी किया.                                रिपोर्ट: भूपेंद्र कुमार