प्रसपा लोहिया का प्रखंड उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी

प्रसपा लोहिया का प्रखंड उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी

नव नियुक्त पदाधिकारी रवि यादव
                                                                                                 दुर्गावती(कैमूर):
कर्मनाशा बाजार निवासी रवि यादव को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के रामगढ़ प्रखंड उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काफी खुशी देखा जा रहा है. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पार्टी के कैमूर जिला अध्यक्ष सुनील यादव के द्वारा दुर्गावती बाजार में बैठक कर रवि यादव को रामगढ़ प्रखंड  उपाध्यक्ष बनाया गया है और पुष्प हार से सम्मानित किया गया. इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे आमोद यादव ने कहा की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव एवं मुलायम यादव के नीतियों में आसा एवं विश्वास रखते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करना है. युवा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संरक्षक आदित्य यादव ने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना है और गरीब शोषित पीड़ितों के दुख दर्द को पार्टी के तरफ से सहयोग मदद किया जाएगा. मौके पर तस्लीम अली बशीर अहमद आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे. रिपोर्ट:संजय मल्होत्रा