दुर्गावती: यूपी से शराब लेकर बिहार पहुंचा तस्कर सड़क दुर्घटना में घायल ट्रामा सेंटर रेफर

दुर्गावती: यूपी से शराब लेकर बिहार पहुंचा तस्कर सड़क दुर्घटना में घायल ट्रामा सेंटर रेफर

फोटो pnp:सड़क पर घायल पड़ा शराब तस्कर


 दुर्गावती (कैमूर): थाना क्षेत्र अंतर्गत डहला मोड़ स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क पर मंगलवार की देर रात्रि करीब शराब लेकर जा रहे तेज गति से बाइक सवार ने ऑटो रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया.                             मिली जानकारी के अनुसार घायल शशि कुमार बिंद पिता भोला बिंद ग्राम अमहरा थाना भभुआ निवासी बताया गया है, जो उत्तर प्रदेश के सैयदराजा से 38 बोतल देशी शराब लेकर  दुर्गावती की तरफ जा रहा था. इसी बीच दुर्गावती में जीटी रोड के दक्षिणी लेन में डहला पुल के समीप ऑटो रिक्शा ने जोरदार टक्कर मार दिया. जिससे बाइक सवार का सर फट गया और सड़क पर काफी खून बह गया.
फोटो pnp: प्राथमिक इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी
                                                                                                  बेहोशी की हालत में सड़क पर गिर कर तड़प रहा था. सूचना पर पहुंची दुर्गावती पुलिस व  स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो रिक्शा के ऊपर घायल को लाद कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती पहुंचाया गया. जहां पर डॉक्टरों ने इलाज करने के बाद बेहतर इलाज के लिए घायल को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया. दुर्गावती थाना अध्यक्ष संजय कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति शराब तस्कर है,  वह उत्तर प्रदेश से शराब लेकर बिहार में जा रहा था कि सड़क दुर्घटना में घायल हो गया. जिसके पास से 38 बोतल देसी शराब बरामद किया गया है. वहीं घायल का वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है. शराब को जप्त कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.           रिपोर्ट: संजय मल्होत्रा