चन्दौली: अमड़ा में शिक्षा मित्र ने सुसाइड नोट लिख की आत्महत्या

चन्दौली: अमड़ा में शिक्षा मित्र ने सुसाइड नोट लिख की आत्महत्या

                                           फोटो स्रोत: Google
                                                                                                                                                 चन्दौली: 
 कंदवा थाना क्षेत्र के अमड़ा गांव में संदिग्ध परिस्थिति में एक शिक्षामित्र ने आत्महत्या कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है. उसने मरने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा. जिसमें परिजनों को दोषी बताया है. मृतक ने अपने पत्र में यूपी सीएम के नाम पत्र लिख उसे व्हाट्सएप ग्रुप में अधिक से अधिक शेयर करने की भी चर्चा की है.                                  शिक्षा मित्र के सुसाइड करने की खबर लगते ही पुलिस अमड़ा गांव पहुंच छानबीन शुरू कर दिया. पुलिस ने मृतक द्वारा लिखा सुसाइड नोट बरामद कर लिया है. इस घटना में मौत की वजह पारिवारिक कलह बताया जा रहा है. हालांकि मृतक ने आत्महत्या के लिए सुसाइड नोट में प्रापर्टी के लिए मृतक शिक्षामित्र ने भाई को जिम्मेदार ठहराया है.
मृतक ने पत्र में अपने पत्नी का नाम लिखकर जायजाद देने को लिखा है. उसने यूपी के CM के नाम पत्र लिख व्हाट्सअप ग्रुप में अधिक से अधिक लोगों को शेयर करने की अपील भी किया है. कंदवा पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है. कंदवा पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है.