पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में राजद ने फूंका बिगुल, निकाली साइकिल यात्रा

पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में राजद ने फूंका बिगुल, निकाली साइकिल यात्रा

         

                    ◆ साइकिल यात्रा निकाल जताया विरोध, कहा- किसान, मजदूर, गरीब विरोधी है यह सरकार


                                                                                                                    दुर्गावती/कैमूर : कैमूर जनपद में दुर्गावती से लेकर पूरे रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में राजद ने  साइकिल यात्रा निकालकर डीजल व पेट्रोल के मूल्यवृद्धि के खिलाफ बिगुल फूंक दिया.                                                                                                               रविवार को राष्ट्रीय जनता दल ने पार्टी के 24वें स्थापना दिवस राजद के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सुधाकर सिंह के नेतृत्व में पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में साइकिल यात्रा निकाली. इस दौरान गरीब किसान विरोधी केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी भी की गई.
                                                          वहीं दूसरी तरफ बिहार में भाजपा की सरकार के खिलाफ भी आक्रोश जताया गया. राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा साइकिल मार्च सुधाकर सिंह के नेतृत्व में दुर्गावती से रामगढ़ में निकाला गया.
             साइकिल मार्च केंद्र सरकार द्वारा लगातार डीजल और पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर निकाला गया था.
  सुधाकर सिंह ने कहा कि यह सरकार गरीब व किसान किसान विरोधी है. स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि डीजल का दाम पेट्रोल से अधिक हुआ है, जबकि अभी कच्चे तेल की कीमत पानी से भी कम है. किसान भाइयों को इस सरकार को रोकने का समय आ गया है. डीजल का दाम बढ़ाना यह दर्शाता है कि यह सरकार किसान व  दलित विरोधी है. आम व्यक्ति का  डीजल और पेट्रोल से सीधा सरोकार है जैसे ही तेल के दाम बढ़ते हैं तो और सामान का दाम अपने आप बढ़ जाता है. 
 दूसरे देशों में पेट्रोल और डीजल के दाम कम हुए हैं. हमारे देश की सरकार लगातार पेट्रोलियम के दाम बढ़ा रही है जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 30 से 40 डॉलर प्रति बैरल था.
और तब पेट्रोल डीजल की कीमतें ₹70 से नीचे था.
 आज किसान धान की फसल लगाने में जुटे हुए हैं, लेकिन किसान मजदूर और गरीबों के पास इतना पैसा नहीं है कि वह ट्रैक्टर से अपने खेतों की जुताई कर सकें.
क्योंकि पेट्रोल डीजल के टैक्स वसूल कर सरकार तेल कंपनियों से अपना जेब भर रही है. आगे सुधाकर सिंह ने कहा कि यदि डीजल और पेट्रोल का दाम सरकार ने वापस नहीं लिया तो आगे और जन आंदोलन होगा. Report-Sanjay Malhotra