चन्दौली: बहेरी गांव में फूलन देवी का मना शहादत दिवस

चन्दौली: बहेरी गांव में फूलन देवी का मना शहादत दिवस

pnp फोटो: पुष्प अर्पित करते समाजसेवी विनय बिंद                                                                                                                                           धीना /चन्दौली: क्षेत्र के बहेरी गांव में फूलन देवी का शहादत दिवस मनाया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि समाजसेवी व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सेक्टर नम्बर-4 के विनय कुमार बिंद ने फूलन देवी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया.वही फूलन देवी के जीवन चरित्र पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया.
समाजसेवी विनय कुमार बिंद ने कहा कि फूलन देवी का संघर्ष से पुराना नाता रहा है. उन्होंने अपने जीवन काल में सँघर्ष के चलते अपना इतिहास बनाने का काम किया था. चंबल की घाटी में डाकू बनकर विरोधियों को मारकर अपनी पहचान बनाने का काम किया. संघर्ष से लड़ते हुए विधायक व सांसद का सफर पूरा करने का काम किया था. आज उनके जीवन चरित्र को लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है.इस मौके पर कमलकांत बिंद, चंद्रिका बिंद, ललित खरवार, महेंद्र बिंद, रमेश बिंद आदि रहे. Report-shriram tiwari