चन्दौली: शिकारगंज बाबा जागेश्वर नाथ से फिरोजपुर मार्ग की सड़क गड्डों में तब्दील

चन्दौली: शिकारगंज बाबा जागेश्वर नाथ से फिरोजपुर मार्ग की सड़क गड्डों में तब्दील


                                                     
                                    pnp फोटो: जर्जर सड़क
                                                                                                                                                                            ● सरकारी विकास के दावे की पोल खोल रही यह जर्जर  सड़क                                                            चन्दौली: जनपद के चकिया तहसील के शिकारगंज बाबा जागेश्वर नाथ से फिरोजपुर मार्ग की सड़क गड्डों में तब्दील हो गई है. यहां पीजी कॉलेज होने से बच्चों को आने-जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. स्थिति यह है कि आये दिन दुघर्टनाएं हो रही हैं. योगी सरकार का कहना है कि प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया गया है, पर यहां के लोगों को सिर्फ सपना ही दिख रहा है. क्षेत्रीय लोगों को कहना है कई बार चकिया विधानसभा के विधायक व सांसद को इस रोड के बारे में अवगत कराया गया जा चुका है. फिर भी 15 साल से इस रोड पर एक भी गिट्टी नहीं डाला गया. इस रोड से बाबा जागेश्वर नाथ पीजी कॉलेज होने के कारण स्कूली बच्चों की आवाजाही लगी रहती है. मगर बदहाल सड़क की वजह से आये दिन लोग घटनाओं का शिकार हो रहे हैं. बगल में बाबा जागेश्वर नाथ मंदिर की होने के कारण सावन माह में एवं महाशिवरात्रि, बसंत पंचमी आदि धार्मिक त्यौहारों पर हजारों की संख्या में भीड़ आती है. लोगों का बराबर इस रोड से आवाजाही लगा रहता है. यहां के लोग बताते हैं कि सड़क की हालत यह है कि इस पर पैदल चलना दुश्वार हो गया है. सूचना यह भी ही मिली है रोड खराब होने के कारण एंबुलेंस वाले या अन्य कोई वाहन आने से इंकार कर देते हैं. हल्की बारिश में कीचड़ से यह सड़क बजबजाने लगती है. वहां के निवासी सच्चिदानंद दुबे कहते हैं कि बहुत बार इस रोड के बारे में पीडब्ल्यूडी सांसद, व विधायक को बताया गया लेकिन सभी ने समस्या को अनसुना कर दिया. जब चुनाव आता है तो आश्वासन देते हैं कि सड़क जल्द बन जाएगी मगर ऐसा हुआ नहीं. बरसात में पूरा रोड जलमग्न हो जाता है. यही कारण है कि यह सड़क सरकार के विकास के दावे की पोल खोल रही है. रिपोर्ट:भूपेंद्र कुमार